अकबर ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, पाक को ललकारा

Monday, May 28, 2018 - 07:40 PM (IST)

इंदौर : केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल के चार साल पूरे होने पर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर इन्दौर पहुंचे। अकबर ने मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों का जमकर बखान किया। मध्य प्रदेश सरकार को सफल बताते हुए शिवराज की तारीफ में कसीदे पढ़े।

यहां पर प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अकबर ने कहा केंद्र सरकार का लक्ष्य सबका साथ सबका विकास था उसी के अनूरूप हर क्षेत्र में विकास किया गया है। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर बोलते हुए अकबर ने कहा सरकार इसके समाधान की कोशिश कर रही है, जल्द ही इसका समाधान निकाल लिया जाएगा। कश्मीर पर पूछे गए सवाल पर भी केंद्रीय मंत्री ने अपनी सरकार की पीठ थपथपाई और कहा कश्मीर के लोगों में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। खासतौर पर वहां के नौजवानों की सोच बदल रही है।

साथ ही पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा "भारत आतंकवाद से डरकर झुकने वाला नहीं है”। नरेंद्र मोदी के निजाम में आतंकवाद का जवाब सर्जिकल हमले से दिया जाता है।  

vaqar

Advertising