जब एक विमान से उतर रहे थे यात्री, तभी दूसरे ने की लैंडिंग, फिर जो हुआ...

Saturday, Aug 27, 2016 - 08:40 PM (IST)

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलुपर के डुमना विमानतल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्पाइस-जेट के विमान से यात्री उतर रहे थे, उसी दौरान एयर इंडिया का दूसरा विमान रन-वे पर उतर गया। दूसरे विमान को रन-वे पर देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। एयर इंडिया का कहना है कि विमान की लैंडिंग ठीक स्थान पर हुई है। 
 
दिल्ली से आया था स्पाइस जेट, मुंबई होना था रवाना
डुमना विमानतल के महाप्रबंधक रामंतनु शाह ने बताया कि दोपहर 12.20 बजे स्पाइस जेट का विमान दिल्ली से आया था। विमान को मुंबई के लिए रवाना होना था। यात्री जब विमान से उतरकर बस में बैठ रहे थे और बस से उतरकर विमान में चढ़ रहे थे, इसी दौरान एयर इंडिया के विमान की रन-वे पर लैङ्क्षडग हो गई। विमान को आता देख यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गयी। 
 
भोपाल से आया था एयर इंडिया का विमान
एयर इंडिया का विमान भोपाल से आया और उसे हैदराबाद के लिए उड़ान भरनी थी। स्पाइस जेट के विमान से 69 यात्रियों को उतरना और 65 यात्रियों को चढऩा था। स्पाइस जेट ने इस मामले की शिकायत एयरपोर्ट अथॉरिटी को की है। अथॉरिटी ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को मामले की जानकारी दे दी है साथ ही कार्रवाई करने को भी कहा गया है।
Advertising