2 बहनों का ग्लाेब बनाने का यूनिक वीडियो वायरल, गूगल ने दिए 300 डॉलर

Thursday, Jul 14, 2016 - 01:42 PM (IST)

भोपाल: क्रिएटिविटी की कोई उम्र नहीं होती और इसमें भी कोई शक नहीं की जिंदगी में कुछ अलग कर इंसान फर्श से अर्श तक पहुंच सकता है। कुछ ऐसा ही साबित किया है 8वीं की स्टूडेंट ईवा और 5वीं की हिया ने। ईवा और हिया ने यूट्यूब पर ग्लोब बनाने का ऐसा तरीका अपलोड किया कि गूगल को भी इस आइडिया की तारीफ करनी पड़ी। इतना ही नहीं गूगल ने दोनों बहनों को 300 डॉलर का इनाम दिया। इस वीडियो को अभी तक 3 लाख से भी ज्यादा व्यूअर्स देख चुके हैं।

ऐसे आया आइडिया
ईवा और हिया ने बताया कि उन्हें गर्मियों की छुट्टियां हुईं तो उन्हें प्रोजेक्ट मिला था, ग्लोब बनाओ। 8वीं की स्टूडेंट ईवा और 5वीं की हिया ने तब यूट्यूब पर ग्लोब बनाने का तरीका खोजा लेकिन वहां से कोई खास मदद नहीं मिली। दोनों काफी निराश हुई तो उनकी मम्मी डॉ. स्मिता ने कहा कहा तुम खुद क्यों नहीं गलोब बनाती और दूसरों को इसे बनाने का बेहतर तरीका भी बताओ। बस फिर क्या था दोनों ने सादी सी गेंद और घरेलू सामानों से ग्लोब बनाने की सोची।

दोनों ने मिलकर दो दिन में ही ग्लोब बना दिया और इसे बनाने की सिम्पल तरकीब को यूट्यूब के यूनिक आइडिया चैनल पर अपलोड कर दिया। यूट्यूब ने भी  3 लाख से ज्यादा व्यूज मिलने पर दोनों बहनों को प्राइज दिया। दूसरी ओर दोनों बहनों के इस यूनिक आइडिया को देखकर गूगल ने दोनों को कैश प्राइज भेजा जो कि गूगल के सिंगापुर ऑफिस से 300 डॉलर डॉ. स्मिता के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करना था। तब बैंक ने उनसे पूछताछ की कि गूगल आपको डाॅलर ट्रांसफर क्यों कर रहा है? तब स्मिता ने अपनी बेटियों की उपलब्धी के बारे में बताया फिर इसकी औपचारिकताएं पूरी की गईं। ईवा और हिया के इस आइडिया को भारत ही नहीं अमेरिका में भी पसंद किया गया है।

Advertising