भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ी जेल की 14 साल पुरानी दीवार

Monday, Jun 04, 2018 - 02:47 PM (IST)

सागर : गोपालगंज थाना अंतर्गत सेंट्रल जेल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब जेल की करीब 124 फीट दीवार अचानक गिर गई। हादसे की जगह पर पिछले कुछ दिनों से एक नई दीवार का निर्माण किया जा रहा था। गनीमत ये रही कि हादसे के वक्त वहां कोई भी शख्स मौजूद नहीं था। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। साल 2005 में सुरक्षा को देखते हुए पीडब्ल्यूडी की ओर से चारों ओर दीवार का निर्माण कराया गया था। लेकिन कुछ सालों बाद ही दीवार पर दरारें दिखना शुरु हो गई थीं। जिसके बाद से ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवालिया निशान खड़े होने लगे थे।

जेल प्रबंधन की ओर से जेल में नई दीवार और वॉच टॉवर के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। राशि मिलने के बाद निर्माण कार्य जेल प्रबंधन द्वारा कराया जा रहा था। लेकिन बीती दिन हुए इस हादसे के बाद से प्रबंधन चुप्पी साधे हुए है।

 

 

rehan

Advertising