बेकार पड़ी चीजों से यूं बनाएं क्रिएटिव सामान

punjabkesari.in Saturday, May 07, 2016 - 01:04 PM (IST)

बेकार सामान का उपयोग : हम लोग अक्सर नया सामान खरीदने पर पुराने सामान को वेस्ट समझ कर कबाड़ में फैंक देते हैं। कपड़े, प्लास्टिक और फर्नीचर को हम यूं ही बेकार समझ लेते हैं जबकि इनका पुनः प्रयोग किया जा सकता है। आज पूरे विश्व में प्रदूषण और जल संकट की समस्या सिर पर मंडरा रही है। शायद आप यह बात जानते नहीं कि एक जींस को बनाने के लिए लगभग 2500 लीटर पानी की आवश्यकता पड़ती हैं। वहीं, प्लास्टिक को डीकंपोज होने में 450 साल का समय लग जाता हैं। प्लास्टिक का अंधाधुंध इस्तेमाल पूरी दुनिया में मुसीबत बना हुआ है। विश्व भर में हर सेकंड लगभग 8 टन प्लास्टिक का निर्माण हो रहा है। वहीं हर साल लगभग 60 लाख टन प्लास्टिक का कूड़ा-कर्कट समुद्र में पहुंचता है। अगर इसी तरह चलता रहा तो भविष्य संकट में पड़ना तय है। 

 

बहुत लंबे समय से चीजों का दोबारा इस्तेमाल करने को लेकर बहस चल रही है लेकिन अगर सही तरीके से इन चीजों का पुनः इस्तेमाल किया जाए तो यह तकनीक सफल हो सकती है। रिसाइक्लिंग की मदद से बहुत सारी चीजें तैयार की जा सकती है। रिसाइक्लिंग के मामले में जर्मनी काफी संजीदा देश है। यहां कूड़ा कर्कट फैंकने के लिए खास रंग के बक्से रखें गए हैं जैसे-प्लास्टिक के लिए पीला, काग्ज के लिए नीला इसी तरह अन्य सामनों के लिए अलग रंग के बक्से वहां उपलब्ध हैं। 

 

यूं दिखाएं क्रिएटिविटी

 

आजकल हर कोई जींस पहनता है। नई जींस आने पर पुरानी जींस को फैंके न बल्कि रियूज करें। जैसे आप जींस की कटिंग कर बैग्स, बच्चों की ड्रैस, बैडशीट, मैट्स, फुटवियर, कुशन कवर, एप्प्रेन, शॉर्ट स्कर्ट आदि बना सकते हैं। बाजार में यहीं सामान आपको काफी महंगी कीमत पर मिलेगा। जींस को दोबारा से यूटलाइस करने पर एक तो आप खुद से क्रिएटिवटी दिखा कर कुछ स्टाइलिश सामान तैयार कर सकते हैं, दूसरा पैसे की बचत होगी।

 

जींस को चौरस शेप में काटकर आस-पास सिलाई लगाएं और पुराने बैग के हैंडल इसमें लगा लें। इसी तरह आप जींस की कटिंग कर बच्चे की मिनी स्कर्ट या एप्प्रैन बना सकते हैं। बैड शीट बनाने के लिए अलग-अलग कलर की पुरानी जींस को जोड़कर इन्हें सिलाई करें। जींस के अलावा आप अन्य कपड़ों को भी इसी तरह इस्तेमाल में ला सकते हैं। जींस को हाफ काट लें और किनारों पर फलोरल पट्टी लगाएं और अपने लिए स्टाइलिश शॉर्ट निक्कर तैयार कर सकते हैं। 

 

आप प्लास्टिक की बोतलों का भी बहुत सामान बना सकते हैं। बोतल को सैंटर से काटकर लें। प्लास्टिक का तीखापन हटाने के लिए प्रेस की मदद से कोनें पर हल्का सेंक दे ताकि यह सख्त न रहें। इन्हें आप  छोटे गमलों के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़े:बेकार सामान को फैंके नहीं, इन तरीकों से करें इस्तेमाल

 

डैकोरेटिव फ्लावर वेस बनाने के लिए प्लास्टिक के बोतल के ऊपरी सिरे को काटकर अलग कर लें और बाकी हिस्से पर कोई पेंटिग बनाएं ताकि यह नया लगें।  बस उसमें अपने मन-पसंद फ्लावर लगाएं। आप इसमें मेकअप का सामान और पैंसिल-पैन  आदि भी रख सकते हैं। 

 

वेस्ट पड़ी लकड़ियों और पलाई की मदद से आप बच्चों के लिए छोटी कुर्सी या मेज बना सकते हैं। प्लास्टिक की टुटी कर्सियों को भी आप दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 

वाहनों के वेस्ट पड़े टाइयर का भी दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। इन पर कलर कर आप टेबल बना सकते हैं नहीं तो यह गमलों का भी बढ़िया काम देते हैं। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News