पार्टनर के साथ करें डेट इन मछलियों वाले रेस्टोरेंट में (pics)

Sunday, Feb 14, 2016 - 10:37 AM (IST)

अाप अपने पार्टनर, परिवार, दोस्तों के साथ डिनर करने के लिए बहुत से रेस्टोरेन्ट में गए होगे, पर इस अंडरवाटर रेस्टोरेंट में कभी नहीं गए होंगे। आपको इस अंडरवाटर रेस्टोरेंट में भी जरूर जाना चाहिए। अाज हम बात कर रहें है, अहमदाबाद में खुले इस अंडरवाटर रेस्टोरेंट Poseidon की। यह देश का पहला रेस्टोरेन्ट है, जिससे पानी के नीचे बनाया गया है। इसे बनाने का खर्च तीन करोड़ का अाया है। 

 

इस रेस्टोरेन्ट को बनाने का आइडिया अहमदाबाद के बिज़नेसमैन भारत भट्ट का था। यह रेस्टोरेन्ट अहमदाबाद में सरदार पटेल रिंग रोड पर सनसिटी के पास बना है। इसमें एक साथ 32 लोग डाइनिंग का मज़ा ले सकते हैं। 

 

पानी के अंदर बना यह रेस्टोरेन्ट जमीन से 20 फीट नीचे बना है। इसके चारों तरफ 1 लाख 60 हजार लीटर पानी है अौर साथ ही 4000 अलग-अलग तरह की मछलियां भी हैं। आपको इस रेस्टोरेंट में हर तरह की सुविधाएं मिली हैं पर खाने में अापको सिर्फ वेजिटेरियन फूड ही मिलेगा। 

Advertising