सैक्स के मजे में कर दी अजीबो-गरीब हरकतें और पहुंचे अस्पताल (PICS)

Wednesday, Oct 07, 2015 - 03:59 PM (IST)

हमारी जिंदगी में जितना पार्टनर के साथ प्यार भरा रिश्ता बनाना जरूरी है, वहीं उतना ही जरूरी है शारीरिक संबंध बनाना। सैक्स एक प्राकृतिक क्रिया है और उत्पत्ति के लिए हर प्राणी को निभाना भी आवश्यक है। जहां यह उत्पत्ति के लिए तो अहम है ही साथ ही यह आनंददायक भी होता है। पार्टनर एक दूसरे से अलग-अलग तरीके से सैक्स करके अपने प्यार का इजहार करते हैंलेकिन जब यह क्रिया मजे से हट एक्सपेरिमेंट में तब्दील हो जाता है तब इसके परिणाम बड़े ही जानलेवा हो जाते हैं। 

आज जिन लोगों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, उन्होंने ने भी मजे और रोमांच के चक्कर में कुछ ऐसी चीजें ट्राई की कि उन्हें सीधे  अस्पताल जाना पड़ा। 

1. गलत चीज़ और गलत जगह

कुछ लोग एक दूसरे को मजा देने के लिए मलद्वार में खीरा, झाड़ू का पिछला हिस्सा, चम्मच और यहां तक की छोटे जानवरों को भी डालते हैं लेकिन यह सामान इतने आगे चले जाते हैं कि अस्पताल जाने की नौबत आ जाती है। जितना गंदा ये काम लगता है उतना ही बुरा होता है इस अवस्था में अस्पताल जाना। 

2. सैक्स में सीमेंट का क्या इस्तेमाल

ये किस्सा तो सच में बेवकूफाना था। दरअसल, एक समलैंगिक कपल को एक दूसरे के साथ सैक्स करना इतना पसंद था कि  उन्होंने अपनी ऐनल कैविटी में सीमेंट डाल कर उसका सांचा बना कर रखने का फैसला किया लेकिन उन्हें शायद नहीं पता था कि इस हरकत का परिणाम क्या होगा। जैसे ही उनके पिछवाड़े में सीमेंट डाला गया फौरन ही उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। 

3. 440 पाउंड के वर्जिन के साथ सैक्स

न्यूयॉर्क में रहने वाले 440 पाउंड के एक 21 साल के एक लड़का सैक्स करते समय इतना उत्तेजित हो गया कि गलती से उसने अपनी गर्लफ्रेंड का सर दीवार पर दे मारा। बेचारी लड़की को अस्पताल पहुंचा दिया। 

4. हिक्की बन गई रिस्की

न्यूज़ीलैंड की एक महिला के लिए ये हिक्की जानलेवा बन गई। उसके बॉयफ्रेंड के उसे इतनी ज़ोर से हिक्की दी कि उसका ब्लड क्लॉट हो गया, जिससे उसे हल्का सा दिमागी दौरा पड़ गया। डॉक्टर्स ने सही समय में उस क्लॉट को साफ़ कर दिया नहीं तो उसका परमानेंट ब्रेन डैमेज हो जाता।

5. इलेक्ट्रॉनिक आरी

''वाइब्रेटर'' एक तरह का इलेक्ट्रॉनिक यन्त्र होता है जो महिलाएं खुद के सैटिस्फैक्शन के लिए इस्तेमाल करती हैं। मजे को दोगुना करने के लिए उसने वाइब्रेटर को इलेक्ट्रॉनिक आरी से जोड़ कर उपयोग करने का फैसला किया। यह बात तो किसी बेवकूफ को भी पता होगी कि इतने तेज यंत्र को गुप्तांगों के पास लेकर जाने पर क्या हो सकता है लेकिन महिला ने तो ऐसा ही किया। परिणाम उसको बहुत सारी चोटें आईं। 

6. छल्ला बना जानलेवा

सैक्स लाइफ इंज्वॉयकरने के लिए कुछ लोग सैक्स टॉयज का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इस आदमी ने तो हद ही कर दी। उसने अपने लिंग के लिए 8 इंच का एक स्टील का छल्ला बनाया. समस्या तब हुई जब ये छल्ला उसके लिंग पर फंस गया और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। डॉक्टर्स को एक ख़ास किस्म की आरी मंगवानी पड़ी जिससे उस छल्ले को काटा जा सके, लेकिन इस तरीके से उसके लिंग के कटने का भी खतरा था। 

7. कब्रिस्तान में सैक्स

अरे भाई जहां जाने से लोग डरते हैं ये जोड़ा वहां सैक्स करने के लिए चला गया। जी हां, अमरीका का ये कपल तो कब्रिस्तान में ही शुरू हो गया। लड़की और लड़का रात में कब्रिस्तान गए, जहां लड़की इतनी उत्साहित हो गई कि उन्होंने वहीं पर सैक्स करने की सोची। सैक्स करने में इतने बिजी थे कि उन्होंने एक कब्र का पत्थर हिला दिया और वो लड़की के पैर पर गिर गया। मजा तो तब आया लड़की को जब उसके पैर पर प्लास्टर लगा।

8. कामासूत्र ने पहुंचा दिया अस्पताल

रूस के एक कपल ने कामासूत्र की एक पोज़ीशन में सैक्स करने का तय किया। अब अगर आपने कभी कामासूत्र पढ़ी है तो आप जानते ही होंगे कि उसकी कई मुद्राएं बहुत ही कठिन हैं। ऐसी ही किसी मुद्रा में वह सैक्स करने लगे तभी लड़की की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया और वो अकड़ गई। बेचारा लड़का भी फंस गया. हार मान कर उन्हें एम्बुलेंस को फ़ोन करना पड़ा और जब मैडीकल स्टाफ़ आया तो  उन्हें इस हालत में देख कर ढंग रह गया। 

9. ओरल सैक्स ने दे दी खांसी

इस जमाने में सुरक्षित यौन संबंध रखना बेहद ज़रूरी है लेकिन कई बार यहीं सुरक्षा परेशानी का सबब बन जाती है। एक महिला ने अपने पार्टनर के साथ ओरल सैक्स किया।उसके कुछ ही दिन बाद उसे सर्दी-खांसी की शिकायत होने लगी जो जाने का नाम ही नहीं ले रही थी। डॉक्टर्स भी उसकी इस जिद्दी खांसी की वजह से हैरान थे। फिर थोड़ी और जांच करने पर पता चला कि उस महिला के फेफड़ों में कंडोम फंस गया था। ओरल सैक्स करते समय अनजाने में उसने कंडोम निगल लिया जो उसके लिए मुसीबत बन गया।

10. ये तो कुछ ज्यादा ही सोचता है भाई!

कुछ मर्दों की सोच होती है कि उनकी मर्दांगी की निशानी उनके लिंग के साइज में है। मलेशिया के एक वेल्डर ने बहुत ही अनोखे तरीके से अपने लिंग का साइज़ बढ़ाने का सोचा। उसने एक नट अपने लिंग में फंसा लिया और उसका सोचना था कि लिंग को बार-बार झटका देने से वह बड़ा हो जाएगा लेकिन बॉस, बड़ा भारी टेंशन हो गया क्योंकि वो नट उसके लिंग में फंस गया। डॉक्टरों को उसके लिंग की ऊपरी परत काट कर उस नट का निकालना पड़ा।

 

Advertising