यहां बाथटब में बैठकर देखते हैं फिल्म, विश्व के अजीबो-गरीब थिएटर! (PIX)

Tuesday, May 24, 2016 - 03:45 PM (IST)

दुनिया के किसी भी कोने में चले जाएं हमें थिएटर यानी की सिनेमा हॉल तो देखने को मिल ही जाएगा। यह बात तो सबको पता होगी कि सिनेमा हॉल में लोग मूवीज देखने जाते हैं लेकिन जिन थिएटर की बात हम कर रहे हैं वहां मूवीज के साथ-साथ लोगों के कंफर्ट का भी खास ध्यान रखा गया है। इन थिएटर के अंदर लोग बोट पर, कार पर, बाथ टब या आरामदायक सोफे पर बैठकर फिल्में देखते हैं। 

1. ओलिंपिया थिएटर(ग्रीस)

इस सिनेमा हॉल की खास बात यह है कि यहां पर लोग बैठ कर नहीं बल्कि लेटकर फिल्म का लुत्फ उठा सकते है। इसकी सीट को आरामदायक बिस्तर का आकार दिया गया है। जिस पर लेट कर लोग मूवी का लुत्फ उठा सकते है। ओलिंपिया थिएटर का डिजाइन आर्किटेक्ट स्टैवरोस क्रिस्टिडिस ने किया था।

2. साई-फाई डाइन-इन थिएटर, ओरलैंडो(अमेरिका)    

इस थिएटर में जो कुर्सीयां लगी हैं,जोकि कार के आकार की हैं। इसमें बैठकर आप न सिर्फ मूवी देख सकते हैं, बल्कि सीट पर ही लंच या डिनर भी ऑर्डर कर सकते हैं।

3. हॉट ट्यूब सिनेमा (लंदन)

यह सिनेमा घर अपने अनोखें अंदाज के कारण दुनिया भर में मशहूर है। इसमें आरामदायक टब लगे हुए है, जो पानी से भरे हुए है। आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ मूवी देख सकते हैं। यहां मूवी देखते वक्त ड्रिंक्स पर भी कोई पाबंदी नहीं है।

4. मूवी थिएटर(पेरिस)

 पेरिस का यह थिएटर सबसे अलग है। इसमें सिटिंग अरेंजमेंट सबसे अनोखा है क्योंकि इसमें नाव के आकार की सीटें है। मूवी देखने से पहले सभी को चश्मा पहनना होता है क्योंकि यह थ्री डी थिएटर है। 

5. इलेक्ट्रिक सिनेमा, नॉटिंग हिल (लंदन)

यह सिनेमा हाल अपनी खूबसूरती के कारण दुनिया भर में मशहूर है। इसमें महरून रंग के सोफे लगे हुए है। जिनके सामने बहुत ही एटरेक्टीव लैंप लगे हुए है। 

6. न्यूपोर्ट अल्ट्रा सिनेमा(न्यूपोर्ट सिटी) 

यह 3डी टेक्नोलॉजी पर पूरी तरह आधारित है। इसमें प्राइवेसी का भी पूरा ख्याल रखा जाता है। इस सिनेमा हाल में ज्यादातर कपल्स जाते हैं।

7. आइनॉक्स थिएटर (वडोदरा)

इसमें दर्शकों को आलीशान बिस्तर पर लेटकर फिल्में देखने का मौका मिलता है। इसकी प्रत्येक बिस्तरनुमा सीट पर दो लोग लेटकर फिल्में देख सकते हैं। यह थिएटर गुजरात के वड़ोदरा स्थित रिलायंस मॉल में हैं।

Advertising