इन देशों में हैं अजीबो-गरीब और दिलचस्प पाबंदियां, आप भी जान लें (PIX)

Wednesday, Dec 30, 2015 - 04:49 PM (IST)

देश बड़ा हो या छोटा,  हर किसी के अपने ही कायदे-कानून है। इन कानूनों को न तोड़ने पर सजा का प्रावधान भी है। कई देशों ऐसे भी हैं जहां कुछ चीजों के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई गई है जो सच में हैरान करने वाली हैं। केवल हमारे ही देश में नहीं बल्कि दुनियाभर में तरह तरह की चीजों पर पाबंदियां हैं। आज हम आपको ऐसी बैन की हुई चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. जापान में मोटापा गैर-कानूनी 

जापान में मोटा होना अवैध है हालांकि जापान ने दुनियाभर को मोटे लोगों की सूमो कुश्ती से परिचित करवाया है लेकिन वर्ष 2009 में कानून निर्माताओं ने पेट के आकार को सीमित कर दिया था। इसके तहत 40 साल से अधिक उम्र वाले पुरुषों का पेट 31 इंच और महिला का 35 इंच से ज्यादा नहीं होना चाहिए। 

2. बाल खड़े करने पर रोक

यह रोक ईरान में है। ईरानी युवक इन दिनों लोकप्रिय स्पाइकी हेयर कट यानी की बालों को खड़े करने वाले हेयरस्टाइल के अलावा पोनीटेल और टैटू भी नहीं बनवा सकते हैं। उनका मानना है कि ऐसे हेयरस्टाइल शैतान की पूजा और समलैंगिक व्यवहार को प्रदर्शित करता है।  

3. माथे पर त्यौरी चढ़ाना

इटली के महानगर मिलान में माथे पर त्यौरी चढ़ाने पर सख्त मनाई है। यहां चेहरे पर हर समय स्माइल होना बहुत ही जरूरी है। केवल अस्पताल और शोक सभा में ऐसा न करने की छूट है। इस नियम को तोड़ने पर जुर्माना लग सकता है। 

4. फ्लश पर पाबंदी

स्विजरलैंड में किसी भी अपार्टमैंट बिल्डिंग में रात के 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश करने करना मना है। वहां की सरकार इसे ध्वनि प्रदूषण मानती है। वैसे यह रोक सच में हैरान करने वाली है। 

5. समोसे पर रोक 

सोमालिया में जाकर आप टेस्टी समोसा नहीं खा सकते। यहां पर ट्रैंगल शेप की इस टेस्टी समोसे पर रोक इसलिए क्योंकि इसकी आकृति ईसाइयों के पवित्र ट्रिनिटी जैसी है।  इसे पकाने, खाने, खरीदने पर सजा हो सकती है। 

6. जॉगिंग पर पाबंदी

बुरुंडी के राष्ट्रपति ने 2014 को जॉगिंग करने पर यह कह कर रोक लगा दी कि समाज विरोधी गतिविधियां छिपाने के लिए लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। यहां तक कि समूह में जॉगिंग करने वाले कई सदस्यों को जेल में भी डाल दिया गया है। 

7. वीडियो गेम पर पाबंदी 

ग्रीस में वर्ष 2002 में सरकार ने गैर कानूनी रूप से जुआ खेलने वालों पर काबू पाने के लिए इलैक्ट्रॉनिक और सॉफ्टवेयर की मदद से खेली जाने वाली गेम पर पाबंदी लगा दी थी, जिसके तहत वीडियो गेम खेलना अवैध है।

 

 

 

 

 

 

Advertising