शादी के बाद किया इन बातों को नजरअंदाज तो हो जाएंगे मोटे ! (pics)

Tuesday, Jul 05, 2016 - 11:58 AM (IST)

वैसे तो मोटापा किसी को भी अच्छा नहीं लगता लेकिन कई बार एेसा होता है कि शादी से पहले तो अाप स्लिम होते है लेकिन उसके बाद मोटे हो जाते है। अौरतों पर इसका ज्यादा असर पड़ता हैं। अाखिर इसकी वजह क्या हो सकती है शादी से पहले अपने अापको मेंटेंन रखनेवाले लोग बाद में मोटापे का शिकार हो जाते है। आज हम आपको बताते हैं कुछ खास बाते जिन्हे आपने शादी के बाद नज़रअंदाज़ किया तो मोटापे के शिकार हो सकते हैं।
 
1.लाइफ-स्टाइल में बदलाव
 
शादी के बाद पति-पत्नी दोनों के लाइफ-स्टाइल में कई बदलाव के कारण उनके खानपान की चीजों में भी बदलाव आ जाता हैं, जिससे मोटापे के बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए आपको अपनी सेहत को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए।
 
2.एक-दूसरे की पसंद का असर
 
शादी के बाद ज्यादातर कपल डिनर के लिए बाहर जाना शुरू कर देते हैं। इसी वजह के कारण सेहत से जुड़ी छोटी-छोटी बातों की परवाह नहीं करते और मोटापे का शिकार होने लगते है।
 
3.किचन के खाने के मज़ा
 
मैरिज के बाद औरतें अपने पति अौर परिवार वालों को खुश रखने के लिए तरह-तरह की डिश बनाने लगती है जो वज़न बढ़ना शुरू हो जाता है। इसलिए अपने खान-पान की इस आदत को नज़रअंदाज़ मत करें।
 
4.शादी के बाद लापरवाह होना
 
शादी के बाद ज्यादातर कपल अपनी फिटनेस पर ध्यान दोना बंद कर देते है इसलिए  उनमें वज़न बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है।
 
5.महिलाओं की प्रेगनेंसी
 
जब महिलाए शादी के बाद मोटापे का शिकार होती है तब प्रेग्नेंसी के बाद वह दोगुनी बढ़ जाती है। प्रेग्नेंसी के दौरान औरतों का ज्यादा ख्याल रखा जाता है, जिसके चलते उनका वजन तेज़ी से बढ़ने लगता है।
 
शादी के बाद कपल सेहत से जुड़ी बातों को नज़रअदाज़ कर देते हैं लेकिन अगर अाप इन बातों का ध्यान रखे तो शादी के बाद भी आप अपनी पहली वाली पर्सनैलिटी को बरकरार रख सकते हैं।

 

Advertising