लड़कियों को पटाने से पहले जान लें उनकी सीक्रेट ख्वाहिशें! (PICS)

punjabkesari.in Friday, Nov 27, 2015 - 01:39 PM (IST)

हर लड़की अपने पार्टनर से खूब सारा प्यार, रोमांस और भी बहुत सारी चीजों की उम्मीद रखती है। वह चाहती है कि उसका प्रेमी उसका नखरा उठाएं, उसके आग -पीछे घूमे और उसकी इच्छाओं और परेशानियों को समझें लेकिन यह बात वह स्वयं अपनी जुबान से नहीं कहती। महिलाएं स्वभाव से बहुत ही शर्मिली होती हैं उन्हें अपने दिल की बात जुबां पर लाने में काफी समय लग जाता है 

बहुत सी बातें ऐसी हैं जो हर महिला चाहती हैं। आइए, आज महिलाओं की सीक्रेट के बारे में जानते हैंः

1.  रोमांस

महिलाएं हमेशा यहीं चाहती है कि उनका रिश्ता हमेशा जवां रहे। शादी को 5 महीने हो या 5 सालों से रिश्ते में रोमांस को हमेशा बनाए रखें। 

2. अपनी तारीफ सुनना

लड़कियों को ऐसे मर्द बहुत अच्छे लगते हैं जो उनकी तारीफ करते हैं  इसलिए अगर महिला फिट दिखें, कोई नया हेयरकट करवाया हो या आकर्षक लगें, तो उनकी तारीफ जरुर करें।

3. केयरिंग मर्द

केयरिंग मर्दों पर तो महिलाएं फिदा होती हैं क्योंकि वह संवेदनशील होती हैं। कोई परेशानी या तनाव की स्थिति में उन्हें केयर करने वाले जीवनसाथी की जरूरत होती है। 

4. कपड़ों से इम्प्रैस

ज्‍यादातर महिलाएं पुरूषों को उनके पहनावे से भी पसंद करती है इसलिए पुरुषों को चाहिए कि वह महिलाओं को अपने कपड़ों से प्रभावित करने की कोशिश करें। पुरुषों को अपनी लुक्स की तरफ ध्यान देना चाहिए। अगर आपकी पार्टनर आपको टाइट जींस में देखना पसंद करती है, तो उनके लिए ज्यादातर टाइट जींस पहनें।

5. उनकी बात सुनने वाले

अक्सर पुरुष महिला की समस्या सुने बिना अपने फैसलों को उन पर थोप देते हैं। अगर वह आपको किसी काम में अपनी राय दे रही हैं तो उन्हें फैसला सुनाने से पहले उनकी पूरी बात औऱ मर्जी जान लें। 

6. उनकी कमियों को बताना

उन्हें तारीफ के साथ साथ उनकी कमियों को बताने वाले पुरुष भी पसंद आते हैं।  जैसे, अगर महिला लंबे समय तक काम करने के बाद काफी थक गई हैं और चिडचिडापन महसूस कर रहीं हैं तो उस समय उनकी कमी को बताने वाले पुरुष पसंद आते हैं।

7. बातों पर गौर करने वाला

लड़कियां यह बात बहुत नोटिस करती हैं कि उनका पार्टनर उनकी बात को कितनी ध्यान से सुन रहा है। सिर्फ सिर हिलाना ही जरूरी नहीं है उन्हें ढंग से सुनना भी बहुत जरूरी है।  

8. सैक्‍स में संतुष्टि 

महिला अकसर सैक्‍स के बारे में बात करना और अपने साथी को खुश करना चाहती हैं इसलिए आप भी सैक्‍स के दौरान वह करें जो महिला साथी चाहती है। सिर्फ अपने ही नहीं उन्हें भी आनंद देना जरूरी है। 

9. शिष्टता का व्‍यवहार

जब रोमांस की बात आती है तो बहुत सारी महिलाएं पुरुषों की पारंपरिक मर्दाना भूमिका ही पसंद करती है। जैसे लड़की बैठने के लिए खुद ही कुर्सी खीच सकती हो, लेकिन वह आपका इंतजार करती है कि आप उसको कुर्सी खींच कर दें। तो समय आ गया है कि आप उसकी नजरों में सज्जन पुरुष बन जाएं।

10. आपकी शर्ट उनके लिए प्यार का चुंबक

क्‍या आपकी महिला साथी आपके स्‍वेटर में सिकुड़ने या शर्ट में घुसने का प्रयास करती हैं। कुछ शोधकर्ताओं के अनुसार, महिलाओं को पुरुष के पसीने की गंध से आरामदायक प्रभाव पड़ता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News