शरीर को कैसे नुकसान पहुंचाते हैं Mass Gainer, जानकर रह जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Monday, Jul 25, 2016 - 10:44 PM (IST)

नई दिल्ली: फिटनेस फंडा आजकल जरूरत के अलावा ट्रेंड भी बनता जा रहा है। इसके लिए योग, एरोबिक्स, डांस थैरेपी और अन्य कई माध्यम प्रचलन में हैं। ऐसा ही एक बेहद प्रचलित माध्यम है जिम। जिम ज्वाइन करने के बाद लोगों के दिमाग में बस एक ही ख्याल रहता है जल्दी से बॉडी बने। खासकर कमजोर शरीर वालों के दिल में या ख्याल अक्सर आता है। जिसके लिए वे अलग से मॉस गेनर लेना शुरू कर देते हैं। जिसका घातक रूप शुरुआती दिनों में तो नहीं दिखाई देता लेकिन धीर-धीरे यह शरीर को अन्दर ही अन्दर खाना शुरू कर देते हैं। आप शायद नहीं जानते होंगे कि मॉस गेनर शरीर को अन्य सप्लीमेंट के मुकाबले अधिक नुकसान पहुंचाते हैं। 
 
क्यों पहुंचाता है नुकसान
मॉस गेनर में सबसे ज्यादा कार्बोहाइड्रेट होते हैं जिसका अधिक मात्रा में सेवन शरीर के लिए घातक सिद्ध होता है और कई जानलेवा बिमारियों का मरीज बना देता है। विटामिन, मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर ये सारे न्यूट्रोन हैं। इन सभी में कार्बोहाइड्रेट सबसे सस्ता न्यूट्रोन है। यानि आप सबसे सस्ती चीज पर इतना पैसा खर्च करते हैं।
 
मॉस गेनर नहीं यह है पेट गेनर
मॉस गेनर नाम से ही मॉस गेनर है वास्तव में तो यह पेट गेनर है। मॉस गेनर की एक सर्वगिं में कम से कम 1200 कैलोरी होती हैं इसके अलावा कई मॉस गेनरस् की कैलोरी 2400 तक भी होती है। हमारा शरीर ज्यादा से ज्यादा 600 कैलोरी न्यूट्रलाइज कर सकता है। इसके अलावा बची कैलोरी हमारे पेट पर जमा हो जाती है और धीरे-धीर फेट में बदल जाती है।
 
मॉस गेनर से ये होता है नुकसान
वजन बढ़ाने वाले पाउडर से शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है। यह पाउडर धीरे-धीरे शरीर को दीमक की तरह खोखला करता है। इससे शरीर को बहुत सी बिमारियां हो जाती हैं जैसे- गुर्दे की पथरी, आंत की समस्या, सांस की समस्या, मितली व डायरिया।
 
इनके उपयोग से घर पर ही ले सकते हैं मॉस गेनर जैसा फायदा
मॉस गेनर में अपना पैसा खर्च करने से अच्छा है आप अपनी नजर को रसोई की तरफ घुमाएं। जहां आपको मॉस गेनर में मिलने वाला कार्बोहाइड्रेट आसानी से मिल जाएगा। आप ब्राउन ब्रेड, दूध, चीनी, आलू, हरी सब्जी, आटा, जेम, अण्डा, सकरकन्दी आदि का सेवन करें आपको मॉस गेनर से मिलने वाला कार्बोहाइड्रेट आसानी से मिल जाएगा। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News