गजब का नुस्खा! सेहत के लिए फायदेमंद, मंदिर में जाकर करना ये काम (pics)

punjabkesari.in Wednesday, Jul 06, 2016 - 12:45 PM (IST)

हम लोग जब मंदिर में भगवान के दर्शन करने जाते है तो अंदर एंटर करते समय घंटी जरूर बजाते है। हम इसको शर्धा के रूप में बजाते है लेकिन क्या अापको पता मंदिर की घंटी बजाने के पीछें केवल धार्मिक कारण ही नहीं है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। चलिए जानते है कि मंदिर में घंटी बजाने के फायदे...

1.जब हम मंदिर में घंटी बजाते है तो उसकी आवाज़ से आस-पास के वातावरण में कंपन पैदा होता है, जो काफी दूर तक जाता है। घंटी की इस ध्वनि से  वातावरण में आने वाले सभी जीवाणु, विषाणु और सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते हैं, जिससे हमारा आस-पास का वातावरण शुद्ध रहता है।
 
2. जिन जगहों पर घंटी बजने की आवाज रोजाना गूंजती है, वहां का वातावरण हमेशा शुद्ध तो रहता ही साथ ही पवित्र भी बना रहता है अौर इससे व्यक्ति के मन की नकारात्मक सोच हटती हैं।
 
3. कहा जाता है कि जब सृष्टि की सिरजना हुई तब जो ध्वनि गुंजन हुआ था वही आवाज घंटी बजाने पर भी आती है। देवालयों और मंदिरों के गर्भगृह के बाहर लगी घंटी या घंटे को काल का प्रतीक भी माना गया है।
 
4. मंदिरों में घंटी और घड़ियाल संध्यावंदन के समय बजाएं जाते हैं। रात का समय 8 प्रहर की होता है। मंदिरों में घंटी और घड़ियाल ताल और गति से बजाया जाता है जो मन को शांति देता है।
 
5. पूजा व आरती के समय बजाए जाने वाली छोटी घंटियों में एक विशेष ताल और गति होती है। इसका प्रभाव व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी पडता है।
 
6. मंदिरों में बजने वाले घंटे की आवाज़ मन को मोह लेती है, जो सुनने में कानों को प्रिय लगती है जिससे सभी प्रार की चिंनताए दूर हो जाती है।
 
7. मंदिर की घंटियां कैडमियम, जिंक, निकेल, क्रोमियम और मैग्नशियम से बनती हैं जिसकी आवाज़ दूर तक जाती है। ये आपके दिमाग के दाएं और बाएं हिस्से को संतुलित करती है।
 
8. जैसे ही आप घंटी या घंटा बजाते हैं एक तेज आवाज पैदा होती है ये आवाज़ 10 सेकेंड तक गूंजती मस्तिष्क को एकाग्र करने में मदद करती है।
 
9. यह गूंज शरीर के सभी 7 हीलिंग सेंटर को एक्टीवेट करने के लिए काफी अच्छी होती है। 
 

10. घंटी की ध्वनि मन, मस्तिष्क और शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है। इस ऊर्जा से बुद्धि का विस्तार होता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News