अपनी ये 6 बुरी आदते बदल दें वरना...

punjabkesari.in Wednesday, Jul 20, 2016 - 11:48 AM (IST)

आदतें हर इंसान की जिन्दगी का खास हिस्सा है। हर किसी में कुछ आदतें अच्छी भी होती हैं और कुछ बुरी भी हो सकती हैं और हम ये अच्छी तरह से जानते हैं कि इनमें से कुछ एक हमें नुकसान पहुंचा रही हैं लेकिन फिर भी इन कामों को बार-बार करने के लिए हम मजबूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
 
1. हर बिप पर मोबाइल देखना
 
अपने मोबाइल फोन को हर एक मिनट बाद देखना की कही कोई मैसेज तो नही आया। इस आदत का शिकार हर 10 में से 8 लोग होते हैं। कुछ लोग तो यह सोचते हैं कि मैं फोन के बिना एक मिनट भी नहीं रह लेकिन यह सिर्फ एक वहम है। आप इसे छोड़ कर भी खुश रह सकते हैं। 
 
2. स्मोकिंग 
 
सिगरेट की लत बहुत बुरी है। इस बात को हक कोई जानता है लेकिन जब आप इसे छोडने के बारे में सोचते हैं तो आप इसकी लत का बुरी तरह से शिकार हो चुके होते हैं लेकिन यह सिर्फ आपका विचार है अगर आपमें इसे छोडने की इच्छा है तो इसमें कोई मुश्किल नहीं हैं।
 
3. ऑनलाइन शॉपिंग 
 
शॉपिंग की आदत भी किसी नशे से कम नही है। किसी चीज की जरूरत न होते हुए भी उसे खरीदने का मकलब पैसों की बर्बादी करना है लेकिन अगर आप मन पर थोड़ा सा काबु रखें तो पैसे सेव किए जा सकते हैं और ऐसा आप आसानी से कर सकते हैं।
 
4. सुबह अखबार पढ़ना
 
जिन लोगों को अखबार पढने की आदत होती है वो एक दिन भी इसके बिना नही रह सकते लेकिन यह आपका सिर्फ वहम है। इसके लिए आप अॉनलाइन ब्राउजर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
5. फेसबुक 
 
फेसबुक यूज करने के आदी चाहे कही भी जाएं उन्हें चेकिंग डालने की लगी रहती है। उन्हे लगता है कि अगर ऐसा नही किया तो ट्रिप अधूरा रह जाएगा लेकिन आप यह मत भूलिए की इससे लोगों को कोई फर्क नहीं पडेगा।
 
6. इंटरनेट कनेक्शन 
 
किसी तकनीकी खराबी के कारण अगर वाई-फाई कनेक्शन काम करना बंद कर दे तो ऐसा नही की आपकी लाइफ ही रूक जाएगी। ये सिर्फ आपकी आदत है। आप इसकी जगह पर कोई किताब भी पढ़ सकते हैं।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News