भारत की 8 बदनाम जगहें, जिस कहते हैं ''Red Light Area'' (PICS)
punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2015 - 11:07 AM (IST)

नई दिल्लीः ऐसे बहुत सारे देश हैं, जहां वेश्यावृति यानी देह व्यापार को कानूनी मान्यता प्राप्त है लेकिन भारत में यह गैर-कानूनी है पर इसके बावजूद भी यहां कई ऐसे शहर हैं, जहां ये व्यापार तेजी से बढ़ रहा है।
भारत के कुछ ऐसे ही रेड लाइट एरिया के बारे मेंः-
1. सोनागाछी, कोलकाता
कोलकाता के सोनागाछी को एशिया का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया घोषित किया गया है। यहां करीब 11,000 यौनकर्मी काम करते हैं। इसके बारे में ज़्यादा जानने के लिए ऑस्कर विजेता डाक्यूमेंट्री ''Born Into Brothels'' देखिए तो आपको इन यौनकर्मियों के हालातों का अंदाजा हो जाएगा।
2. कमाठीपुरा, मुंबई
ये भारत का दूसरा सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया है। यहां कई यौनकर्मी रहते हैं, जिनकी हालत बद से बदतर है। यहां छोटी सी बीड़ी बनाने की इंडस्ट्री भी है, जिन्हें महिलायें चलाती हैं। 80 के दशक में हाजी मस्तान और दावूद इब्राहिम जैसे गैंगस्टर यहां आया करते थे।
3. बुधवार पेठ, पुणे
पुणे के बुधवार पेठ को भारत का तीसरा सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया माना जाता है। यहां करीब 5000 यौनकर्मी काम करते हैं। इस इलाके में किताबों और इलेक्ट्रॉनिक सामान का भी कारोबार होता है।
4. मीरगंज, इलाहाबाद
इलाहाबाद का ये इलाका गैर-कानूनी वैश्यावृत्ति के लिए जाना जाता है। यहां जाना भी ख़तरे से खाली नहीं है।
5. जेबी रोड, दिल्ली
ये भी काफी बड़ा रेड लाइट एरिया माना जाता है। यहां सड़क के किनारे कई वैश्यालय हैं। नीचे कार और बाइक के पार्ट्स की दुकानें है और ऊपर कोठे।
6. चतुर्भुजस्थान, मुजफ्फरपुर
यहां कई सालों से मंदिर और कोठे आस-पास हैं। इस इलाके के बारे में जानकर लगता है कि हमारे पूर्वजों के समय कुछ तो अलग सामाजिक मान्यताएं रही होंगी।
7. इतवारी, नागपुर
नागपुर के इतवारी में गंगा-जमुना नाम का इलाका है जो देह व्यापारियों और अपराधियों का गढ़ है।
8. शिवदासपुर, वाराणसी
इस इलाके में वैश्यावृत्ति प्राचीनकाल से चली आ रही है। घाटों के शहर वाराणसी के एक अलग कोने में देह व्यापार का धंधा चलता है।