बड़ी ही खास थी इस जोड़े की अनोखी शादी, बना विश्व रिकार्ड (PHOTOS)

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2015 - 03:53 PM (IST)

टोक्योः अभी तक आपने नौजवानों, बुढ़ों को शादी करते देखा होगा लेकिन जिस जोड़े की बात हम कर रहे हैं वह इन सबसे हटके हैं क्योंकि यह एक रोबोटिक जोड़ा है। 2 रोबोट्स ने शादी रचाकर दुनिया के सबसे पहले शादीशुदा रोबोटिक जोड़ा होने का रिकॉर्ड बनाया।

जी हां, यह जोड़ा जापान का है। दुनिया के सबसे पहले रोबोटिक जोड़े का रिकॉर्ड फ्रॉयस नाम के दूल्हे और दुल्हन बनीं युकीरिन नाम की महिला रोबोट को जाता है। टोक्यो में हुए इस शादी में दोनों रोबोट को पारंपरिक परिधान पहनाया गया। 

आपको जानकर हैरानी होगी कि फ्रॉयस और युकिरिन के शादी के कार्ड भी बांटे गए। कार्ड में एक डिजिटल दिल बना था, जिसके अंदर दोनों की तस्वीरें थीं। दोनों की शादी में मेहमान भी उन्हीं की दुनिया से थे। इसका मतलब ये सभी इंविटेशन सौ अन्य छोटे-छोटे रोबोट को भेजा गया था। इस अनोखी शादी में दोनों ने मिलकर एक केक भी काटा। इस पूरे कार्यक्रम को कवर करने दुनिया भर से कई मीडिया वाले आए थे।

शादी के बाद ऑरकेस्ट्रा का फुल इंतजाम किया गया था। इस समारोह में दोनों रोबोट्स ने जमकर नाच गाना किया। इस पूरे इवेंट को मायवा डेंकी ने कवर किया।  वहां मौजूद सभी लोगों ने बाकी सभी रोबोट्स को लुक पर पूरा ध्यान रखा। वह हेल्पर थे जो सभी रोबोट्स के पूरे फंक्शिनिंग का ख्याल रख रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News