हर औरत इस गौरिल्ला के साथ फोटो खिंचवाना चाहती है, जानते हैं क्यों? (PICS)

Friday, Jun 26, 2015 - 05:28 PM (IST)

टोक्योः अक्सर महिलाएं जवां, ऊंचे कद-काठ और प्रफैक्ट बॉडी वाले मर्दों को बेहद पसंद करती हैं लेकिन जापान में तो महिलाएं किसी और की ही दीवानी हैं। 

दरअसल, जापान के चिड़ियाघर में रहने वाले इस गोरिल्ला ने अपनी अदाओं से कई महिलाओं को अपना दीवाना बना लिया है। 18 साल के इस गोरिल्ला का नाम शबानी है। 2007 में इसे ऑस्ट्रेलिया से जापान लाया गया था और आज ये चिड़ियाघर में आने वाले दर्शकों, खासकर महिलाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

महिलाएं इसके लुक्स और कद काठी की कायल हो गई हैं जो भी महिला वहां घूमने आती है, वह इस हैंडसम गोरिल्ला के साथ तस्वीर खिंचाना चाहती है। उस गौरिल्ला की बॉडी किसी बॉडीबिलडर से कम नहीं है। 

यहां तक की यह हैंडसम गौरिल्ला ट्विटर पर भी काफी चर्चा बटौर रहा है। ''टू हैंडसम गोरिल्ला'' कैंप्शन के साथ इस तस्वीर को ट्विटर पर डाला गया औऱ इसे जापानी चैनलों ने भी इसे दिखाया। 

Advertising