जरा गौर करिए, आपके 12 इशारें खड़ी कर सकते हैं मुसीबत! (PICS)

punjabkesari.in Monday, May 25, 2015 - 12:17 PM (IST)

नई दिल्लीः दुनिया में बहुत सारे देश हैं और हर देश की अपनी अलग-अलग प्रथाएं हैं। जैसे कहीं नमस्ते तो कहीं गले मिलने का रिवाज है। हालांकि ये सारे रिवाज हमारे ही बनाएं हैं। 

अब अपने देश को ही ले लीजिए। भारत में ऐसे बहुत से इशारे हैं जिनको देखते ही हम समझ जाते हैं कि वह बंदा क्या कहना चाहता है लेकिन वहीं इशारे दूसरे देश बड़ा ही अलग मतलब निकाल देते हैं। 

आज हम आपको ऐसे ही इशारों के मतलब के बारे में बता रहे हैं, जिनके मायने यहां कुछ और विदेश में कुछ और हैंः-

1. पहली तस्वीर में देखिए, Rock On का कोलम्बिया, स्पेन और इटली में कुछ अलग ही मतलब है।

2. Thumbs Up का हमारे देश में मतलब ऑल द बेस्ट जबकि इटली, ईराक, ग्रीस और रूस में यहीं साइन आपके लिए मुसीबत बन सकता है।

3. हमारे यहां Finger Cross को भाग्य से जोड़ कर देखा जाता है, वहीं वियतनाम में इसे लिंग से जोड़कर देखा जाता है।

4. Victory Sign हमारे भारत में हैं, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं।

5. ग्रीस में हाथ उठाकर रोकने का मतलब है Go To Hell।

6. हमारे यहां छोटी उंगली यानि बाथरूम जाने की निशानी लेकिन UK में कभी भी छोटी उंगली मत उठा देना।

7.यहां ये OK है और बाकी इन देशों में है कुछ और।

8. अगर आप मेक्सिको में कोहनी रख कर खाना खाते हैं तो आप होस्ट का मज़ाक कर रहे हैं ऐसा यहां के लोगों का मानना है।

9. इंडिया में जीभ निकालना बेइज़्ज़ती और तिब्बत में आदर।

10. कीनिया में थूकना है दुआ देने का प्रतीक।

11. बौद्ध देशों में कुत्तों का सिर सहलाना गलत समझा जाता है।

12. सिंगापुर, फिलिपीन्स और जापान में कुत्तों को ऐसे बुलाया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News