दुनिया का सबसे बड़ा और शानदार होटल, देखते ही रह जाएंगे! (PICS)

punjabkesari.in Friday, May 22, 2015 - 04:37 PM (IST)

नई दिल्लीः दुनिया में बहुत सारे आलीशान होटल हैं, जिनकी खूबसूरती और लग्जरियस सुविधाएं हमें अपना दीवाना बना लेती हैं लेकिन 2017 में दुनिया का सबसे बड़ा होटल तैयार हो जाएगा।

आपको बता दें कि प्लान के अनुसार, यह होटल धार्मिक शहर मक्का में बनाया जाएगा। इस होटल में 44 मंजिलों वाले 12 टॉवर होंगे। जिसमें 10 हजार कमरें, 70 रैस्टोरेंट और कई सारे हैलीपेड रहेंगे। इस होटल का नाम अबरज कुदाई होगा। इसका क्षेत्रफल 1.4 मिलियन होगा स्कावयर मीटर होगा। इसे बनाने में 2.25 बिलियन पाउंड की लागत आएगी। 

-फिलहाल इस समय लास वेगस के 475 फुट वेनिशियन और द पलाजो को दुनिया के सबसे बड़े होटल के नाम से जाना जाता है। इसमें 4049 सुईट्स हैं, 4059 कमरें और इसमें 36 मंजिल भी हैं। 

-लास वेगस के नेवादा में ही एम.जी.एम. नाम का ग्रांड होटल है। वो 30 फ्लोर की ऊंचाई पर है और इसमें 6852 कमरें हैं।

-मलेशिया का जे‌नटिंग हाईलैंड्स स्थित फर्स्ट वर्ल्ड होटल है। इसमें 6118 कमरें और 11 रैस्टोरेंट हैं। 

-लास वेगस के एम.जी.एम. होटल खुलने से पहले मास्कों के इजमेलोवो होटल को सबसे बड़ा माना जाता है। 

-लास वेगस में ही विन एण्ड एंकोर्स टॉवर्स को सबसे बड़े होटलों में गिना जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News