ये हैं वो 17 तस्वीरें, जिसने पूरी दुनिया को हिलाया

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2015 - 12:27 PM (IST)

नई दिल्लीः दुनिया में ऐसे बहुत सारे किस्से घटित हुए हैं जिन्होंने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया। ऐसे वाक्या जिसे देख शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसकी आंखों में आंसू न झलके हो। 

1. जरा नजर डालें पहली तस्वीर पर, जिसे माइकल क्लैंसी ने स्पीना बिफिडेस के ऑपरेशन के वक्त लिया था। ये 21 हफ्ते के भ्रूण है, जिसका हाथ सिस्ट के बाहर है। आज भी इस तस्वीर को अबॉरशन रोकने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। 

2. साल 1985 में कोलंबिया के अरमेरो नाम के गांव में एक ज्वालामुखी फटा था। ये उस 13 साल की बच्ची की तस्वीर है जो त्रासदी के लड़ते हुए तीन दिनों तक मिट्टी, पानी और क्ले में फंसी हुई थी। उसकी वजह वह बच नहीं पाई और मौत की गोद में समा गई। 

3. साल 1980 युगांडा में आई भुखमरी के दौरान ली गई यह एक तस्वीर किसी का भी दिल तोड़ सकती है।

4. गिद्घ जिसने इस भुखमरी से मर रहे बच्चे को खा लिया। 

5. भोपाल गैस त्रासदी को कौन भूल सकता है। इस त्रासदी में 5 लाख लोगों की मौत हो गई थी।

6. साल 1932 की तस्वीर जब ग्रेट डिप्रेशन की चपेट भी दुनिया के सभी देश थे। तस्वीर है एक ऐसी मां की जिसके सात बच्चे हैं और उन्हें खिलाने के लिए उसके पास एक दाना नहीं। 

7. साल 1937 में घटा हिंडेनबन एयरशिप क्रैश।

8. मैलकॉम ब्राउन ने इस तस्वीर को 1963 में खींचा था। ये एक मॉन्क जिसने अन्य भिक्षुओं के लिए लड़ते हुए वियतनाम में खुद को जला लिया। गौर करने वाली बात ये है कि वो मरते वक्त जरा भी हिला नहीं।

9. 1969 में जब नील आर्मस्ट्रॉन्ग ने पहली बार चांद पर कदम रखा। 

10. इराकी कैदी जो अपने बेटे को मना रहा है कि वो जरूर लौट कर आएगा।

11. नाइजीरिया के युद्घ के दौरान इगबो ट्राइब की एक तस्वीर। भुखमरी और लाचारी चीखती हुई ये तस्वीर हिला देने वाली है। 

12. बेघर आदमी जो रेलवे ट्रैक पर खाना खा रहा है, तस्वीर भारत से।

13. अमरीका के पॉपुलर सिंगर जॉन लेनन के मौत से 3 घंटे पहले की तस्वीर। उनके बगल में खड़ा होकर उनका ऑटोग्राफ लेता शख्स ही उसका हत्यारा था।

14. 9/11 का अटैक, जिसने पूरी दुनिया को हिला दिया था।

15. जापान के नाटोरी का एक दृश्य। सब कुछ खो देने के बाद अकेली बैठी और रोती एक लड़की।

16. 23 घंटे तक चलने वाली हार्ट ट्रांसप्लांट सर्जरी के बाद ली गई तस्वीर। ऑपरेशन कामयाब रहा लेकिन साथ में सोते हुए वॉर्डब्वॉय की फोटो बता रही है, सब कितना थक चुके हैं।

17.  रियो डी जेनेरियो में लियाओ नाम का ये कुत्ता अपने मालिक के कब्र के पास ही बैठा रहा।

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News