लेबर पेन सहने के 5 ऐसे अजीबोगरीब तरीके जो चौंका देंगे आपको (PICS)

Thursday, May 07, 2015 - 05:10 PM (IST)

नई दिल्लीः प्रसव पीड़ा एक असहनीय पीड़ा है। इस दौर से गुजर रही महिलाएं इसे सहने के लिए अजीबोगरीब तरीके अपनाती हैं। चलिए आपको बताएं अलग -अलग देशों में इस्तेमाल किए जाने वाले अनोखेे तरीकेः-

- स्वीडन में कई डॉक्टरों का ऐसा मानना है कि प्रसव पीड़ा के दौरान अगर महिला का साथी उसके साथ रहे और पीड़ा सहने के दौरान उसे चूमता रहे, तो इससे महिला को दर्द सहने की ताकत मिलती है। 

- नार्वे में जिन महिलाओं को लेबर पेन के बाद भी पेट से दर्द नहीं जाता है, उन्हें एक्यूपंक्चर दिया जाता है। जब महिला जन्म दे रही हो तब इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। 

-ब्रिटेन में प्रेगनेंट महिला लेबर पेन को सह सकने के लिए पहले से ही बॉडी को सशक्त बनाने के लिए लगी रहती हैं, जिसका एक तरीका है बेली डांस। 

-आईसलैंड में लेबर पेन सहती महिलाओं के पेट पर एक कपड़ा हल्के ये बांधा जाता है, जिसे रीबोजो कहा जाता है। कहते हैं कि इसे धीरे-धीरे हिलाने से दर्द कम हो जाता हैं। 

-अमरीका में लेबर पेन के दौरान होने वाली पीठ की पीड़ा को कम करने के लिए टेनिस बॉल को महिला के पीछे रखा जाता है और उसे धीरे-धीरे हिलाया जाता है। 

Advertising