शादी से पहले संबंध बनाने के 5 फायदे!!
punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2015 - 04:24 PM (IST)

युवा जोड़े हमेशा से इस कश-म-कश में रहते हैं कि शादी से पहले संबंध बनाना ठीक है या नहीं? हालांकि इस मामले में सभी की राय एक जैसी तो नहीं हो सकती सभी कि सोच अलग-अलग हो सकती है। सैक्स को शादी से पहले किया जाए तो कुछ फायदे भी मिलते हैं। जैसे-
1.उत्सुकता को आराम- जिस चीज की तीव्र लालसा होती है अगर वह सही समय पर हो तो उसका मजा ही कुछ होता है। जब आप सैक्स शादी से पहले कर लेते हैं, तो इसे लेकर आपकी उत्सुकता को आराम मिलता है। आप खुद को काबू में रखते हैं।
2.खुशदिल हो जाते हैं- सैक्स ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक जरूरतों की भी पूर्ति करता है। जिंदगी की भागमभाग से कुछ वक्त का सुकून पाकर आपका चेहरा खिल उठता है।
3.रिश्ता मजबूत होता है- यदि आप अपनी गर्लफ्रैंड को डेट कर रहे हैं। आपको महसूस होता है कि आप दोनों के बीच बहुत अच्छी समझ और तालमेल है। अक्सर रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए सैक्स लाभकारी साबित होता है। आप जिंदगी के मायने समझकर परिपक्वता से साथ जीने लगते हैं।
4. बेहूदा विचार नहीं आते- अक्सर देखा गया है कि जो लोग सैक्स से कतराते हैं या आगे के लिए टालते हैं वे निजी वक्त में उत्तेजक विचारों से भर जाते हैं। इसकी तुलना में जो लोग सैक्स का भरपूर आनंद बेझिझक लेते हैं, वे मस्त रहते हैं। वे मन से ऑफिस में काम करते हैं और घर पर भी सहजता के साथ व्यवहार करते हैं।
5. शादी के मायने समझते हैं- पहले से ही सैक्स शुरु कर देने वाले लोग शादी के बाद अपने साथी को समझते हैं। जिंदगी के वर्तमान, भविष्य पर चिंतन करते हैं और समझदारी से आगे बढ़ते हैं।