सोने का तरीका बताता है, संबंधों में कितने खुश हैं आप!

Tuesday, Apr 21, 2015 - 02:20 PM (IST)

क्या आप यह बात जानते हैं कि रात में अपने पार्टनर के साथ सोने का तरीका आपके प्रेम संबंधों की स्थिति को बयां करता है। आप खुश हैं या दुखी, ये बताने के लिए आपके सोने की पोजिशन काफी है।

हाल में एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि सोने की पोजिशन के क्या-क्या मायने हैं। आप भी जानिए क्या कहती हैं सोने का तरीका। 

1.थोड़ा स्पर्श पर ज्यादा अलग जब एक कपल एक दूसरे से ऑपोजिट होकर सोता है लेकिन फिर भी दोनों के शरीर का थोड़ा हिस्सा एक दूसरे को टच करता है। इस पोजिशन से पता चलता है कि दोनों में अपने प्रभुत्व को लेकर स्पेस है लेकिन दोनों ही अच्छी रिलेशनशिप में रहना चाहते हैं। बीच का स्पेस बताता है कि दोनों अपनी फ्रीडम और लिविंग स्पेस भी रिलेशनशिप के साथ-साथ चाहते हैं।

2. आगोश में लेकर सोना इस पोजिशन वाले कपल में पुरुष अपनी महिला साथी को प्रोटेक्ट करने और खूब सारा प्यार देने की ख्वाहिश रखते हैं और महिला साथी भी इसे खुशी से स्वीकार करती है।

3. स्पून पोजिशन एक कपल चम्मच के आकार की तरह पोजिशन लेकर सोते हैं तो इसके खास मायने हैं। ऐसी पोजिशन ज्यादातर युवा कपल्स ही अपनाते हैं। इस पोजिशन में महिला अपने साथी से ज्यादा आकर्षण की मांग करती है।

4. सिंगल टच इस तरह की पोजिशन से पता चलता है कपल अपनी-अपनी स्वतंत्रता को लेकर प्रतिबद्ध हैं। विचारों, लाइफ व्यूज और अपनी-अपनी प्राथमिकताओं को दोनों सांझा नहीं करना चाहते।

5. बैक फेसिंग इस पोजिशन को देखकर जरूर आपकों लगा होगा कि दोनों के बीच प्यार से अधिक तकरार है लेकिन ऐसा कतई नहीं। दरअसल दोनों ही अपने-अपने स्पेस को छोड़ना नहीं चाहते हैं।

Advertising