सर्दी में दीजिए त्वचा को कुंदन-सी दमक

Wednesday, Jan 28, 2015 - 03:22 PM (IST)

बदलता मौसम हमेशा शारीरिक सौंदर्य पर प्रभाव डालता है किन्तु सौंदर्य के प्रति जागरूक महिलाएं हमेशा हर ऋतु में अपनी खूबसूरती बनाए रखती हैं। ठंडी हवाओं का सीधा असर त्वचा पर पड़ता है जिससे सामान्य त्वचा भी रूखी और खुरदरी होकर फटने लगती है। इस ऋतु में अपनी सुंदरता कायम रखने के लिए निम्रलिखित उपाय अत्यंत कारगर सिद्ध होते हैं। 

- शीत ऋतु में साबुन का इस्तेमाल यथासंभव कम करने से त्वचा की स्निग्धता बरकरार रहती है। सम्पूर्ण बदन में स्निग्धता लाने के लिए स्नान से पहले नारियल के तेल में कुछ बूंदें गुलाब जल की डालकर सम्पूर्ण शरीर में 5-10 मिनट तक अच्छी तरह मल लें। त्वचा अगर अधिक रूखी हो तो स्नान के बाद एक मग गुनगुने पानी में 6-7 बूंदें नारियल  का तेल व दो बूंदें नींबू के रस की डालकर पूरे शरीर पर लगाएं। इससे त्वचा को पोषण मिलता है।  

- शीतऋतु में बालों में रूसी, बालों का झडऩा या बालों  के दोमुंहा हो जाने की समस्या बढ़ जाती है। बाल धोने से पहले गुनगुने जैतून के तेल से बालों की मालिश कर लें। रूसी हो तो नारियल के तेल में नींबू के कुछ रस को मिलाकर सप्ताह में एक बार सिर में अच्छी तरह मालिश कर लेनी चाहिए। 

 - सर्दी के मौसम में हाथों की दूध या दही की मलाई से मालिश अवश्य करें, इससे हाथ मुलायम रहते हैं। रात को हाथ-पैर गुनगुने पानी से धोकर पोंछ लें और उन पर कोल्ड क्रीम 2-3 मिनट तक मलें। पैरों में दिन भर जुराबें डाले रखें और रात में एडिय़ों में कोल्ड क्रीम लगा लें। एडिय़ां नहीं फटेंगी। 

- ठंड से आंखों को भी बचाना आवश्यक है। दिन में तीन बार आंखों में अच्छा आईड्राप डालें। चेहरे पर झुर्रियां न पड़ें, इसके लिए लेनोनिन युक्त क्रीम लगाकर एक मिनट मालिश करके छोड़ दें। प्रात: उठने के बाद आंखों पर शीतल पानी का छींटा दें। 

- सर्दी में होंठ अधिक फटते हैं। कच्चे दूध में केसर मिलाकर पीस लें। नियमित रूप से इसका लेप अधरों पर करते रहने से वे फूल की तरह कोमल एवं चमकदार बने रहते हैं। नाभि में नियमित रूप से घी या सरसों का तेल लगाते रहने से भी होंठ नहीं फटते।                                                                                                                                                                    —आरती रानी 

Advertising