नींद नहीं आती तो दूध का सेवन करें

punjabkesari.in Saturday, Jan 17, 2015 - 10:14 AM (IST)

जिन लोगों को नींद नहीं आती, उन्हें सोने से पूर्व एक गिलास दूध पीना चाहिए। यह जानकारी प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डा. (कर्नल) के.एल. चोपड़ा ने दी है। उन्होंने बताया कि यह बात वैज्ञानिक रूप से सिद्ध हो चुकी है कि नींद लाने में दूध मुख्य भूमिका निभाता है। दूध जब पेट में जाता है तो अतिरिक्त एसिड को शरीर में से खत्म कर नींद लाने में सक्षम होता है। दूध में एमीनो-एसिड लेबपटोफान होता है जो नींद लाने में सहायक है।

डा. चोपड़ा ने सलाह दी है कि नींद के लिए गोलियों का प्रयोग हानिकारक है। इसका शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अगर सही नींद लेनी है तो चिंता, परेशानी को त्याग दें। धूम्रपान और शराब छोड़ दें। चाय, कॉफी और कोला का सेवन कम कर दें। ये सभी पदार्थ अनिद्रा पैदा करते हैं। सुबह नियमित व्यायाम करना चाहिए और प्राणायाम व ध्यान करना चाहिए।                                                                                                                                                                                                                       (स.द.)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News