हैल्थ अलर्ट: संतरा रखेगा डॉक्टर से दूर

punjabkesari.in Saturday, Jan 17, 2015 - 08:13 AM (IST)

गर्मी हो या सर्दी, संतरा हर मौसम में उपलब्ध रहता है। इसमें विटामिन ‘सी’ तो प्रचुर मात्रा में पाया ही जाता है विटामिन ‘ए’, ‘बी’, ‘आयरन’ और कैल्शियम भी पाया जाता है।

- संतरा रक्तकोशिकाओं को लाल रंग प्रदान करने के साथ-साथ खून को शुद्ध करने में भी सहायक है।

- प्रतिदिन 2-3 संतरे खाने से जठराग्रि तीव्र होती है और आंतों की शुद्धि होती है।

- संतरे के सेवन से त्वचा चमकदार, कोमल व कांतिमय बनती है।

- संतरे का जूस पीने से कब्ज दूर होती है।

- बच्चों को संतरे का जूस पिलाने से वे हष्ट-पुष्ट बनते हैं और कई रोगों से उनका बचाव होता है।

- कैल्शियम और विटामिन ‘सी’ की कमी से होने वाले रोग दूर करने में संतरा राम-बाण औषधि का काम करता है।

संतरे का छिलका भी बहुत गुणकारी है...

- संतरे के छिलकों के पाऊडर में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं और त्वचा खिल उठती है।

- संतरे के छिलकों के पाऊडर से बाल धोने से ये चमकदार व मुलायम बनते हैं।

- संतरे के छिलकों को मुहांसों पर रगडऩे से कुछ ही समय में मुहांसों से निजात मिल जाती है।                                                                                                                                                                                                        —शोभा रानी

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News