इन तस्वीरों को देखकर आप भी होे जाएंगे गुमराह!(Pics)

Sunday, Jul 17, 2016 - 05:33 PM (IST)

गेमस खेलने का शौक हर किसी को होता है और इसका असली मजा तब आता है जब खेल में पज़ल्स ढूढने हो। दिमाग के इस खेल में जब कोई जीत जाता है तो अपने आपको तीस मार खा से कम नही समझता। आज हम भी आपको कुछ ऐसी ही तस्वीरें दिखा रहे हैं जिन्हें देखकर आपको पता लगाना है कि आखिर इनमें है क्या?
 
तो चलिए देखते हैं इन उलझाने वाली तस्वीरों को...
 
1. ज़ेबरा की तस्वीर
 
एक साथ खड़े जे़बरा की यह तस्वीर देखने में यह पता लगाना मुश्किल होता है कि इनमें से एक जेबरे पर फोटो शूट की मदद से शेर का मुंह लगाया गया है।
 
2. क्या आप बता सकते हैं कि ये Parrot कंहा बैठा है?
 
ध्यान से देखिए इस तस्वीर में जो तोता आपको दिखाई दे रहा है, वो असल में एक लड़की है। जिसने अपने शरीर पर ऐसा रंग लगा रखा है जो बिल्कुल तोते जैसा लगता है। 
 
3. पता लगाएं कि इस बेंच पर कितनी लड़कियां बैठी दिखाई दे रही हैं?
 
पहली बार देखने पर लगता है कि इस तस्वीर में एक ही बेंच पर बहुत सी लड़कियां बैठी हैं। असल में इन पर सिर्फ दो लड़कियां ही बैठी हैं जो शीशे में देखने पर ज्यादा दिखाई दे रही हैं।
 
4. आप इन तस्वीर की Mistake ढूढं पाए क्या?
 
इस तस्वीर पर साफ-साफ लिखा है कि शेयर वेन यू फाइड अ Mistke। यही इसकी Mistake है।
 
5. कुछ तो गड़बड़ है यहां?
 

स्टेशन पर खड़े इन सब आदमियों में खास बात यह है कि यह सब एक साथ मोबाइल चला रहे हैं। 

Advertising