दुनिया के 10 रहस्यमयी खजाने, खोजने में गंवाई हजारों ने जान(pics)

punjabkesari.in Saturday, Jan 02, 2016 - 12:05 PM (IST)

दुनिया में बहुत रहस्यमयी खजाने छिपे हुएे हैं जिन्हें आजतक कोई नहीं ढूंढ पाया है। इन खजानों को खोजते-खोजते हजारों लोगों ने अपनी जानें गंवा दी। इन खजानों में सोने चांदी और जेवरात शामिल हैं। कई कंपनियां ऐसे कीमती खजाने को खोजने का काम भी करती हैं परंतु कुछ खजानें एेसे हैं जिन्हें खोजने में भारी मशक्कत करनीं पड़ती है।
 
आज हम आपको बता रहे है दुनिया के ऐसे ही 10 रहस्यमयी खजानों के बारे में-

1. एल डोराडो का खजाना 
एल डोराडो के खजाने की खोज में हजारों लोग अपनी जान गवां चुके हैं। कहा जाता है कि यह खजाना कोलंबिया की गुआटाविटा झील में दफन है। इस झील की पूरी तली में सोना फैला हुआ है। दरअसल, सैकड़ों साल पहले यहां के चिब्बा आदिवासी सूर्य की आराधना करते हुए बहुत सा सोना झील में फेंकते थे। कई सालों तक ऐसा करते रहने के कारण इस झील की तली में बड़ी मात्रा में सोना इकट्ठा हो गया था।
 
2. काहुएंगा दर्रा का खजाना 
मेक्सिको के सन 1864 में मैक्सिको के राष्ट्रपति बेनिटो ने अपने कुछ सैनिकों के साथ खजाने को ‘सेन फ्रांसिस्को’ भेजा था। लेकिन, बीच रास्ते में गड़बड़ हो गई और एक सैनिक की मौत हो गई। बाकी के तीन सैनिकों ने खजाना रास्ते में ही जमीन में गाड़ दिया। कहा जाता है कि ऐसा करते हुए एक व्यक्ति डिएगो मोरेना ने उन्हें देख लिया। सैनिकों के जाने के बाद डिएगो ने उस खजाने को वहां से निकल कर पास ही पहाड़ी के ऊपर गाड़ दिया। लेकिन, उसी रात डिएगो की भी मृत्यु हो गई।
 
3. इंका सभ्यता का खजाना 
कहते है, जितना सोना अमेरिकी बैंक के पास है उससे कहीं ज्यादा सोना इंका लोगो के पास था। जो उन्होंने करीब 400 साल पहले स्पेनिश लुटेरे फ्रांसिस्को पिजारो से बचने के लिए वहीं के एक ज्वालामुखी की तलहटी में डाल दिया। इस खजाने की तलाश में अब तक कई लोग जान गंवा चुके हैं। लेकिन इसका पता नहीं चला है। 
 
4. चंगेज खान का खजाना 
चंगेज खान, मंगोल साम्राज्य का सबसे प्रसिद्ध और महान योद्धा था। जिसने उस समय के लगभग पूरे ज्ञात विश्व पर जीत दर्ज की। जब 1227 में इसकी मौत हुई, तो कहा जाता है की इसे एक अज्ञात मकबरे में छुपाया गया जिसमें उस समय के सबसे महान योद्धा के साथ उसका अथाह बेशकीमती खजाना भी रखा गया। हालांकि, माना जाता है कि इस खजाने की तलाश में जो भी गया, वह वापस नहीं आया।
 
5. लीओन त्रबुको का खजाना 
यह खजाना एक खरबपति व्यापारी ने अपने कई मित्रो के साथ मिलकर अवैध सोने का भण्डार रेगिस्तान में कहीं छुपाया था जो लगभग 16 टन था और यह सब इसी उम्मीद में थे की जल्ही सोने के दाम और बढ़ेंगे और तब यह इस सोने की तस्करी के द्वारा अथाह पैसा कमाएंगे लेकिन तब तक लीओन और उसके साथियों की मौत हो गई। इसके चलते खजाने का पता नहीं लग पाया।
 
6. ओक आइलैंड का गढ्ढा 
 
1975 में कुछ बच्चों को इस आइलैंड के पास कुछ चमकता हुआ दिखाई दिया। जब बच्चे वहां पहुंचे तो उन्हे नारियल के खोल में लिखा हुआ मिला कि नीचे अरबों का खजाना छिपा है। स्थानिय लोगों ने इस खजाने की कोशिश की लेकिन उन्हे खजाना नहीं मिला।
 
7. अपाचे लोगो का खजाना 
इसके बारे में कहा जाता है की एक बार अपाचे लोगो ने सोने और चांदी के सिक्को से भरी हुई ट्रेन के एक डिब्बे पर धावा बोला और उसे लूट लिया। इस डिब्बे को एरिजोना में विंचेस्टर माउंटेन में कहीं छुपा दिया गया। अपाचे लोगो की इस डकैती के बारे में तब की कई रिपोर्टों में बाते दर्ज हैं।

8. द अंबेर रूम 
द अंबेर रूम, सोने का बना एक कमरा नुमा चैम्बर था जिसका निर्माण 1707 में पर्शिया में हुआ था। द अंबेर रूम के अंदर पूरा काम सोने का था। इसे कुछ लोग विश्व का आठवां आश्चर्य भी कहते थे। इस खजाने का भी किसी को पता नहीं चल पाया।  
 
9. द लॉस्ट डचमैन माइन 
कहा जाता है कि अपाचे के पास एक जंकशन है वहां की जनजातियों के बीच यह मान्यता है कि उनका देवता किसी को भी इस खजाने के पास नहीं जाने देना चाहता। इसलिए जो भी इस खजाने को ढूंढने जाता है वह वहीं पर ढेर हो जाता है। 
 
10. चार्ल्स आइलैंड का खजाना
अमेरिका में मिलफोर्ड के पास एक छोटा सा द्वीप है। इस द्वीप को श्रापित माना जाता है। मैक्सिको के सम्राट गुआजमोजिन ( Mexican Emporer Guatmozin) का धन 1721 में चोरी हो गया था और उसे यहां मल्लाहों ने छिपा दिया था। 1850 में यहां कुछ लोग खजाने की तलाश में पहुंचे, तो उनकी मौत हो गई। यहां पर आज तक किसी को खजाना नहीं मिल सका। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News