बसंत के अतिरिक्त कल हैं और भी पर्व, दिवस तथा त्यौहार

Thursday, Feb 11, 2016 - 01:12 PM (IST)

सरस्वती पूजा प्रेरणा देती है कि प्रकृति की तरह जीवन भी उल्लासपूर्ण होना चाहिए। बसंत इस मान्यता का प्रतीक है कि सुख-दुख जीवन के अभिन्न अंग हैं, हमें सहज भाव से दोनों का स्वागत  करना चाहिए। जो लोग निराशा और दुखों को अपनी किस्मत मान बैठते हैं, बसंत ऋतु उन्हें जीने की प्रेरणा देती है। 

यह महान विभूतियों का स्मृति पर्व भी है। बसंत पंचमी वाले दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के पुरोधा व आजादी की अलख  सबसे पहले जगाने वाले सतगुरु राम सिंह जी का जन्मदिन भी मनाया जाता है। इन्होंने गौ-हत्या व अंग्रेजों के विरुद्ध आवाज उठाई थी। इसी दिन हिन्दी के यशस्वी कवि पं. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्मदिन भी होता है एवं निराला जयंती तथा धर्म की वेदी पर कुर्बान होने वाले वीर हकीकत राय का बलिदान दिवस भी मनाया जाता है।

Advertising