मई महीने में आने वाले व्रत-त्यौहार

Tuesday, May 03, 2016 - 09:41 AM (IST)

3 मई : मंगलवार: वरुथिनी एकादशी व्रत, स्वामी श्री वल्लाभाचार्य जी की जयंती, कुंभ (सिंहस्थ) महापर्व उज्जैन एवं अर्धकुम्भ महापर्व हरिद्वार की विशेष स्नान की तिथि 

 

4 बुधवार : प्रदोष व्रत 

 

5 वीरवार : मासिक शिवरात्रि व्रत, श्री संगमेश्वर महादेव (अरुणाय, पिहोवा, हरियाणा) के शिव त्रयोदशी पर्व की तिथि, बाद दोपहर 1 बज कर 18 मिनट पर पंचक समाप्त, शब-ए-मिराज (मुस्लिम पर्व) 

 

6  शुक्रवार: स्नान दान आदि की वैशाख की अमावस, कुंभ (सिंहस्थ) महापर्व उज्जैन एवं अर्धकुम्भ महापर्व हरिद्वार की स्नान की विशेष तिथि, मेला पिंजौर;

 

7  शनिवार : वैशाख शुक्ल पक्ष प्रारंभ, कविंद्र श्री रविंद्र नाथ टैगोर जी की जयंती, मेला आणी आऊटर (सिराज, कुल्लू)

 

8  रविवार : चंद्र दर्शन, भगवान श्री परशुराम जी की जयंती, साहु जी महाराज छत्रपति श्री शिवाजी मराठा जी का जन्म उत्सव


9  सोमवार : अक्षय तृतीया, अक्षय तीज, श्री बद्रीनाथ जी एवं श्री केदारनाथ जी की यात्रा प्रारंभ (उत्तराखंड), कुम्भ (सिंहस्थ) महा पर्व (उज्जैन) एवं अर्धकुम्भ महापर्व हरिद्वार की विशेष स्नान तिथि, मुसलमानी महीना शाबान शुरू 

 

10  मंगलवा : सिद्धि विनायक श्री गणेश चतुर्थी व्रत, सतगुरु श्री हरि सिंह जी का ज्योति जोत समाए दिवस (नामधारी)

 

11  बुधवार : आद्य जगद गुरु स्वामी श्री शंकराचार्य जी महाराज की जयंती, कुंभ (सिंहस्थ) महापर्व उज्जैन की विशेष स्नान तिथि

 

12  वीरवार : श्री गंगा जयंती, श्री गंगा सप्तमी, श्री गंगा जी की अवतरण तिथि, स्वामी श्री रामानुजाचार्य जी की जयंती, अर्धकुंभ महापर्व हरिद्वार की विशेष स्नान तिथि, श्री गंगा जन्म 

 

14 शनिवार : श्री दुर्गा अष्टïमी, दश महाविद्या  श्री बगुलामुखी माता जी की जयंती, सायं 4 बज कर 41 मिनट पर सूर्य वृष राशि में प्रवेश करेगा, सूर्य की वृष संक्रांति एवं ज्येष्ठ महीना प्रारंभ, संक्रांति पुण्यकाल प्रात: 10 बज कर 17 मिनट से, श्री सीता नवमी, श्री जानकी (सीता माता जी) की जयंती, मेला ढूंगरी जातर मनाली एवं मेला बन्जार कुल्लू, श्री जानकी नवमी व्रत

 

15  रविवार : समागम हरिहर घाट (8 दिनों का) मणिकर्ण (कुल्लू) प्रारंभ 

 

16 सोमवार :  श्री महावीर केवल ज्ञान दिवस 

 

17  मंगलवार : मोहिनी एकादशी व्रत, कुम्भ (सिंहस्थ) महापर्व उज्जैन की विशेष स्नान तिथि


19 वीरवार : प्रदोष वत

 

20  शुक्रवार: श्री नृसिंह अवतार जयंती, श्री नृसिंह चौदश व्रत, सूर्य ‘सायन’ मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, मेला श्री नृसिंह चौदश ऊधमपुर (जम्मू कश्मीर)

 

21  शनिवार : कुम्भ (सिंहस्थ) महापर्व उज्जैन का प्रमुख एवं शाही स्नान आज होगा, श्री सत्य नारायण व्रत, स्नानदान आदि की वैशाख की पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा, महात्मा बुध जयंती, वैशाख स्नान समाप्त, श्री कूर्म अवतार जयंती  

 

22  रविवार : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष प्रारंभ, राष्ट्रीय महीना ज्येष्ठ शुरू, श्री मां आनंदमयी जी की जयंती

 

 23  सोमवार : श्री नारद जयंती, शब-ए-बारात (मुस्लिम पर्व)

 

25  बुधवार : संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत, चंद्रमा रात 10 बज कर 17 मिनट पर उदय होगा 

 

28  शनिवार : सायं 4 बज कर एक मिनट पर पंचक प्रारंभ 

 

29  रविवार: मासिक काल अष्टमी व्रत

 

30 सोमवार: पंचक का दिन है। 

 

31 मई: मंगलवार : पंचक लगी हुई है।

 

 

-पंडित कुलदीप शर्मा ज्योतिषी, 15 रणजीत नगर, पुड्डा आफिस के सामने, लुधियाना

Advertising