16 दिसंबर 2014 से 14 जनवरी 2016 तक तिथि अनुसार करें दान, मिलेगा कई गुणा लाभ

Tuesday, Dec 15, 2015 - 01:04 PM (IST)

जिस परम धाम गोलोक को पाने के लिए ऋषि तपस्या करते हैं वही दुर्लभ पद धनु मास में स्नान, पूजन, अनुष्ठान व दान करने वाले को सरलता से प्राप्त हो जाते हैं।  कल से 16 दिसंबर 2014 से धनु (खर) मास का प्रारंभ हो रहा है और यह 14 जनवरी 2016 तक रहेगा। इस दौरान सभी शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। महीने के आरंभ से लेकर अंत तक तिथि अनुसार दान करने से व्यक्ति को कई गुणा अधिक फल प्राप्त होते हैं। 
  
* एकम को घी भरा चांदी का पात्र दान करने से मानसिक शांति मिलती है।
 
* द्वितीया को कांसे के पात्र में सोना दान करने से भंडार भरते हैं। 
 
* तृतीया को चना दान करने से सुवर्ण प्राप्त होते हैं। 
 
* चतुर्थी को खारक के दान से लाभ होता है।
 
* पंचमी को गुड़ के दान से विलासिता मिलती है।
 
* षष्टी को अष्ट गंध के दान से विकार दूर होते हैं।
 
* सप्तमी को लाल चंदन के दान से तेज बढ़ता है। 
 
* अष्टमी को रक्त चंदन दान से पराक्रम बढ़ता है।
 
* नवमी को केसर के दान से भाग्योदय होता है।
 
* दशमी को कस्तुरी के दान से भोग मिलते हैं।
 
* एकादशी को गोरोचन के दान से बुद्धिमत्ता मिलती है।
 
* द्वादशी को शंख का दान फलदाई होता है। 
 
* त्रयोदशी को घंटी के दान से पारिवारिक सुख मिलता है।
 
* चतुर्दशी को मोती के दान से मनोविकार दूर होते हैं।
 
* पूर्णिमा को रत्न दान करने से अपार धन प्राप्त होता है।
 
* अमावस्या को सतनाजा के दान से पितृ शांत होते हैं।
 
आचार्य कमल नंदलाल
 

ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com 

Advertising