7 मई से होगा चारधाम यात्रा का आरंभ, यात्रियों में दोगुना उत्साह

Friday, Apr 29, 2016 - 11:19 AM (IST)

वर्ष 2016 में चारधाम यात्रा का आरंभ सात मई से हो रहा है। तीर्थयात्रियों में अत्यधिक जोश और उमंग देखा जा रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दोगुने यात्रियों ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। सबसे अधिक पंजीकरण महाराष्ट्र से और सबसे कम रजिस्ट्रेशन तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु से हुए है।
 
त्रिलोक सिक्योरिटी सर्विसेज कंपनी के अनुसार पहली अप्रैल से लेकर 26 अप्रैल तक 142 पैदल यात्री फोटोमीट्रिक पंजीकरण करवाकर चारधाम यात्रा के लिए जा चुके हैं। इन यात्रियों में अधिकतर साधु-संत हैं।
 
भारत के विभिन्न प्रांतों से हुई ऑनलाइन पंजीकरण की सूची
महाराष्ट्र - 135
गुजरात - 80
दिल्ली - 79
उत्तरप्रदेश - 72
आंध्रप्रदेश - 58
उत्तराखंड - 56
पांडीचेरी - 39
कर्नाटक - 32
मध्यप्रदेश - 27
तेलंगाना - 27
पश्चिम बंगाल - 26
ओड़िसा - 15
राजस्थान - 14
छत्तीसगढ़- 11
बिहार - 7
हिमाचल प्रदेश - 6
पंजाब - 5
तमिलनाडु - 5
केरल - 5 
Advertising