महिला कांस्टेबल बनना चाहती है पुरुष, HC से मांगी इजाजत

punjabkesari.in Thursday, Nov 23, 2017 - 07:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क: 29 वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल ने सेक्स चेंज कराने की अनुमति के लिए हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। कांस्टेबल ललिता साल्वे ने याचिका दायर कर कहा कि वह ‘सेक्स रिअसाइनमेंट’ सर्जरी कराना चाहती है और इसके बाद भी नौकरी जारी रखना चाहती है। महाराष्ट्र पुलिस मुख्यालय ने ललिता के इस अनुरोध को ठुकरा दिया था जिसके बाद उसने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। वहीं इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए मुख्यमंत्री सीएम फडणवीस ने महिला कांस्टेबल को मदद करने का भरोसा दिया है। 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मैन्युअल, पुलिस भर्ती के नियम और सेवा नियम उन्हें सकारात्मक उत्तर देने की अनुमति नहीं देते। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस के इतिहास में पहली बार ऐसा मामला आया है। उनका कहना है कि सभी कानूनी पक्षों को ध्यान में रखते हुए बीड पुलिस को उत्तर भेज दिया गया है। बीड के एसपी जी श्रीधर ने ये पुष्टि की है कि उन्हें महिला कांस्टेबल की सेक्स चेंज कराने की अनुरोध याचिका को खारिज करने का पत्र मिला है। 

साल्वी ने 2009 में महाराष्ट्र पुलिस जॉइन की थी और करीब दो महीने पहले उन्होंने सेक्स चेंज की अनुमति के लिए यह आवेदन किया है। दरअसल, साल्वी ने अपनी शारीरिक बनावट में ऐसे बदलाव महसूस किए जो सिर्फ पुरुषों में होते हैं। इसके बाद उसे लगा कि वह एक पुरुष के रूप में ज्यादा सहज है। उसके परिजनों ने भी इस मामले में उसका साथ दिया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News