चंडीगढ़ ''आर.टी.आई. ऑनलाइन'' पोर्टल से जुड़ने वाला देश का पहला यू.टी.

Wednesday, Dec 06, 2017 - 04:07 PM (IST)

चंडीगढ़, (विजय गौड़): अब राइट टू इन्फॉर्मेशन (आर.टी.आई.) के तहत कोई भी जानकारी हासिल करने के लिए सरकारी ऑफिसों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। अब रैजीडैंट्स को चंडीगढ़ के किसी विभाग की जानकारी आर.टी.आई. से हासिल करने के लिए केवल एक क्लिक करना होगा। मंगलवार को चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने ‘आर.टी.आई. ऑनलाइन’ पोर्टल को लांच किया। इसके साथ ही चंडीगढ़ भारत सरकार के आर.टी.आई. ऑनलाइन पोर्टल से जुडऩे वाला देश का पहला राज्य/यू.टी. बन गया है। इस अवसर पर बदनौर ने कहा कि लोग उन्मुख शासन के लिए आर.टी.आई. एक अहम जरिया है। सही समय पर इन्फॉर्मेशन मिलने से सोसायटी के सबसे कमजोर वर्ग को भी पब्लिक पॉलिसी और एक्शन की जानकारी मिलती रहेगी। 


नए सिस्टम में आएंगे 70 डिपार्टमैंट
आर.टी.आई. ऑनलाइन सिस्टम में 70 से अधिक डिपार्टमैंट आएंगे। इनमें नगर निगम और चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड भी शामिल हैं। सिटीजंस के पास पैमेंट के ऑप्शन भी दिए गए हैं। इनमें डैबिट, क्रैडिट कार्ड और एस.बी.आई. नैट बैंकिंग भी शामिल हैं। बी.पी.एल. कैटेगरी से कोई आर.टी.आई. फीस नहीं ली जाएगी। पोर्टल को आर.टी.आई. एक्ट-2005 के तहत तैयार किया गया है। सिटीजंस इसके लिए द्धह्लह्लश्चह्य://ह्म्ह्लद्बशठ्ठद्यद्बठ्ठद्ग.द्दश1.द्बठ्ठ पर विजिट 
कर सकते हैं। 


आर.टी.आई. से सुशासन को प्रोमोट किया जा सकेगा : परिमल राय
प्रशासक के सलाहकार परिमल राय ने कहा कि आर.टी.आई. से पारदर्शिता, अकाऊंटेबिलिटी और पार्टिसिपेशन होने से सुशासन को प्रोमोट किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इसी साल प्रशासन ने ऑनलाइन ग्रीवांस की भी सुविधा शुरू की है। इस अवसर पर सैक्रेटरी इन्फॉर्मेशन टैक्नोलॉजी अजॉय कुमार सिन्हा, स्पैशल सैक्रेटरी आई.टी. जितेंद्र यादव और डायरैक्टर आई.टी. अर्जुन शर्मा भी मौजूद थे। 

Advertising