अमरीका ने चीन की भी कसी लगाम

Thursday, Nov 23, 2017 - 10:36 AM (IST)

वॉशिंगटनः अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध के बाद चीन की भी लगाम कस दी है। अमरीका ने  उत्तर कोरिया के जहाजों तथा प्योंगयांग के साथ व्यापार करने वाले चीनी कारोबारियों पर नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। नए प्रतिबंधों के बाद अलग-थलग पड़े इस देश पर अपना परमाणु कार्यक्रम बंद करने का दबाव फिर बढ़ गया है।

2 दिन पूर्व ही ट्रंप ने उत्तर कोरिया को आतंकवाद का प्रायोजक देश घोषित किया था। अमरीकी वित्त मंत्री स्टीवन नुचिन ने बताया, 'ये प्रतिबंध उन कंपनियों पर लागू हैं, जो उत्तर कोरिया के साथ लाखों डॉलर के कारोबार में शामिल हैंं। हम जहाजरानी और परिवहन कंपनियों, उनके जहाजों पर भी प्रतिबंध लगा रहे हैं। इससे उत्तर कोरिया के कारोबार और उसे युद्धाभ्यास करने को बढ़ावा मिलता है।'
 
 

Advertising