चीन ने उड़ाई ट्रंप की खिल्ली

Monday, Jan 22, 2018 - 10:40 AM (IST)

बीजिंगः चीन के सरकारी मीडिया ने अमरीका में आए आर्थिक संकट पर ट्रंप सरकार  की खिल्ली उड़ाते कहा कि अमरीकी अर्थव्यवस्था में आया शटडाउन ट्रंप सरकार के मुंह पर तमाचा है। चीनी मीडिया के मुताबिक अमरीकी प्रशासन में चली आ रही बड़ी गलतियों की वजह से ये शटडाउन हुआ है। चीनी मीडिया ने इसके पीछे कई कारणों को उजागर किया, जिसमें अमरीका के पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते समेत कई समझौते से पीछे होना भी शामिल है।

हालांकि, एजैंसी की ओर से शटडाउन पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इसे चीन की जनता का नजरिया बताया गया है। दरअसल, पश्चिमी लोकतांत्रिक व्यवस्था का डिवैलप्ड वर्ल्ड में अहम योगदान रहता है, इसलिए आज जो अमरीका में हो रहा है, वो विश्वभर के लोगों पर असर डालेगा।ट्रंप के राष्ट्रपति बनने की पहली वर्षगांठ पर अमेरिका में शटडाउन की नौबत आ गई है, क्योंकि सरकारी खर्चों को लेकर अहम आर्थिक विधेयक पर ट्रंप प्रशासन संसद की मंजूरी नहीं मिल सकी है।

राजनीतिक खतरे के बीच विपक्षी डैमोक्रेट सांसदों ने उल्लेखनीय एकजुटता दिखाते हुए संघीय सरकार के संचालन संबंधी खर्च के उपायों पर रोक लगा दी। यह शटडाउन राष्ट्रपति ट्रंप और न्यूयॉर्क के डैमोक्रेट सीनेटर चक शूमर के बीच व्हाइट हाऊस में अंतिम मिनट पर होने वाली बातचीत के बाद आया। अमरीकी सीनेट के फैसले से ट्रंप प्रशासन को गहरा धक्का लगा है, क्योंकि अब देश में सरकारी कामकाज ठप हो जाएंगे और कई विभागों में कामकाज रुक जाएगा। साथ ही लाखों कर्मचारियों को बिना वेतन के घर बैठना पड़ जाए

Advertising