फ्लाइट के बाथरूम में किया गंदा काम, करवानी पड़ी आपात लैंडिंग

punjabkesari.in Sunday, Jan 07, 2018 - 06:12 PM (IST)

शिकागोः फ्लाइट की एमरजैंसी लैंडिंग की बहुत सी खबरें लोगों ने सुनी और पढ़ी होंगी लेकिन  हाल ही में फ्लाइट लैंडिंग का एक अटपटा मामला सामने आया है। फ्लाइट में एक यात्री ने बाथरूम में इतनी गंदगी फैला दी कि उसे तय रूट के बीच में ही जबरन लैंड कराना पड़ गया।

 मामला यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 895 से जुड़ा हुआ है। गुरुवार को यह फ्लाइट शिकागो से हांगकांग की ओर जानी थी  मगर इसे बीच में ही जबरन लैंड कराया गया। प्लेन को अलास्का में उतारा गया । ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि एक यात्री का पेट गड़बड़ था और उसने बाथरूम में मल फैला दिया था। गुरुवार रात को फ्लाइट इसके बाद एंकरेज की ओर मोड़ दी गई थी।

टेड स्टीवेंस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने भी फ्लाइट की जबरन लैंडिंग को लेकर पुष्टि की और कहा कि यात्री ने हर जगह मल फैला दिया था। अधिकारियों ने इस बारे में कहा कि उस यात्री ने कई बाथरूमों में बुरी तरह गंदगी फैलाई थी। यही नहीं, उसने अपनी शर्ट को टॉयलेट के अंदर फेंकने का प्रयास किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News