चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी कराना पड़ा महंगा, हो गया एेसा हाल

Monday, Jan 22, 2018 - 11:09 AM (IST)

बैंकाकः खूबसूरती बढ़ाने के लिए लड़कियां प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेने  से गुरेज नहीं करतीं। लेकिन  कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवाना बहुत घातक भी साबित होता है और चेहरा निखरने के बजाय बिगड़ जाता है। एेसा ही एक मामला  हाल ही में  थाईलैंड के बैंकॉक शहर में देखने को मिला है। 

यहां महिला ने चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए सर्जरी कराई तो उसकी नाक का नक्शा ही बदल गया।  प्लास्टिक सर्जरी के बाद नाक पर मांस का सफेद गोल हिस्सा उभर आया जिसे ठीक कराने के लिए उसे ऑपरेशन कराना पड़ा। अच्छी बात यह रही कि महिला की नाक पर उपजा वह हिस्सा सफल सर्जरी के बाद हटा लिया गया। फिलहाल महिला मरीज की पहचान नहीं की जा सकी है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने पहले राइनोप्लाटी नाम की सर्जरी कराई थी, लेकिन जैसा उसने सोचा था वैसा असल में हुआ नहीं। सर्जरी के बाद उसकी नाक पर एक बबल निकल आया था। वह उसे लेकर खासा परेशान थी। वह इसके बाद ईलाज कराने नैतचाया क्लीनिक गई, जहां डॉक्टरों ने प्रो-बोनो सर्जरी कर उस बबल को हटाया।
 
 

Advertising