तेजस्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- सबसे ज्यादा पलटी मारने का अवॉर्ड किसे मिलता

Monday, Jan 08, 2018 - 05:22 PM (IST)

पटनाः बिहार के राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि कहा कि राजनीति में सबसे ज्यादा पलटी मारने का अवॉर्ड होता तो किसे मिलता।

तेजस्वी यादव ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि सत्य की प्रतिज्ञा झूठ की परीक्षा से, ना कभी डरी है ना कभी डरेगी। बता दें कि सोमवार को नीतीश कुमार को जम्मू के जोरावर अॉडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम मुफ्ती अवार्ड फॉर प्रोबिटी इन पॉलिटिक्स एंड पब्लिक लाइफ से सम्मानित किया गया है। 

Advertising