टुकड़े-टुकड़े हो गया अंतरिक्ष यान, सभी यात्रियों की मौत

punjabkesari.in Monday, Dec 18, 2017 - 01:29 PM (IST)

वाशिंगटन: अंतरिक्ष में बने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की यात्रा पर रवाना हुए अमरीका, रूस और जापान के तीन यात्रियों का दल बड़े हादसे का शिकार हो गया। इस दल को लेकर कजाखस्तान से रवाना हुआ अंतरिक्ष यान बीच रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त होकर टुकड़ों में बंट गया। किसी भी अंतरिक्ष यात्री के जिंदा बचने की संभावना नहीं है। नासा टीवी ने यह जानकारी दी है।

2 दिन की यात्रा पर अंतरिक्ष यात्रियों का यह दल रूस के कमांडर एंटन श्काप्लेरोव के नेतृत्व में रवाना हुआ था। इस दल में फ्लाइट इंजीनियर जापान के नोरीशिजे कनाई और नासा के अमरीकी इंजीनियर स्कॉट टिंगल भी शामिल थे।

अंतरिक्ष यान कजाखस्तान के बाइकोनूर कोस्मोड्रोम से रवाना हुआ था। हादसे के समय अंतरिक्ष यान धरती से करीब 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर था। तीनों ही अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस स्टेशन में मौजूद रूसी वैज्ञानिक अलेक्जेंडर मिसुरकिन और अमरीका के मार्क वंड हेइ व जोइ अकाबा से मुलाकात करनी थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News