शोरूम से खुद सिक्योरिटी गार्ड ने की चोरी, पुलिस किया गिरफ्तार

Tuesday, Nov 21, 2017 - 07:16 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील): सैक्टर-17 स्थित शोरूम के सिक्योरिटी गार्ड ने सोमवार रात शोरूम का ताला खोलकर नकदी चोरी कर ली। मैनेजर ने गल्ले से रुपए गायब देख शोरूम में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे चेक किए। कैमरों में मैनेजर को गल्ले से सिक्योरिटी गार्ड नकदी निकालते हुए दिखाई दिया। मैनेजर विशाल तनेजा ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने मामला दर्जकर सिक्योरिटी गार्ड नितिन कुमार मिश्रा को दबोच लिया। 

 

शिकायतकर्ता विशाल तनेजा ने बताया कि वह सैक्टर-17 स्थित एक शोरूम में मैनेजर की नौकरी करता है। रविवार रात को उसने गल्ले में 9500 रुपए रखे और ताला बंद करके चले गए। ताला बंद करते हुए अचानक शोरूम की चाबी गिर गई। जिस समय चाबी गिरी उस समय सिक्योरिटी गार्ड नितिन कुमार मिश्रा मौजूद था। उन्होंने बताया कि सोमवार को उसने दूसरी चाबी से खोलकर अंदर जाकर गल्ला देखा तो नकदी गायब थी। 

Advertising