सेल्समैन की हत्या : डेढ़ महीने बाद भी हत्यारों का कोई सुराग नहीं

Thursday, Nov 23, 2017 - 07:58 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील): एलांते मॉल के सेल्समैन अभिषेक की पोल्ट्री फार्म चौक पर चाकू से गोदकर की गई हत्या के मामले में चंडीगढ़ पुलिस डेढ़ महीने में भी हत्यारों का कोई सुराग नहीं लगा पाई। मृतक अभिषेक के पिता के.वी. शुक्ला चंडीगढ़ पुलिस की जांच से नाखुश होकर एस.एस.पी. निलांबरी विजय जगदले से मुलाकात की। उन्होंने एस.एस.पी. से कहा कि चंडीगढ़ पुलिस ने बेटे की हत्या मामले में कुछ नहीं किया है। बेटे के हत्यारे आजाद घूम रहे हैं। हत्या के बाद पुलिस ने उसके दो मोबाइल फोन जब्त किए थे। थाना पुलिस उनके बेटे के मोबाइल भी नहीं दे रही है। एस.एस.पी. ने मृतक अभिषेक के परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनके बेटे की हत्या का मामला सुलझाया जाएगा। हल्लोमाजरा निवासी 21 वर्षीय अभिषेक एलांते मॉल में सेल्समैन की नौकरी करता था। 13 अक्तूबर को अभिषेक रात के समय ड्यूटी खत्म कर घर जा रहा था। पोल्ट्री फार्म चौक के पास अज्ञात युवक ने उसे चाकू माकर लहूलुहान कर दिया था। पुलिस ने घायल अभिषेक को जी.एम.सी.एच. 32 में दाखिल करवाया था, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। 

Advertising