रिलायंस पावर का मुनाफा 0.4% बढ़ा, आय 7.7% घटी

Saturday, Nov 11, 2017 - 01:34 PM (IST)

नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में रिलायंस पावर का मुनाफा 0.4 फीसदी बढ़कर 273.1 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में रिलायंस पावर का मुनाफा 272.1 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में रिलायंस पावर की आय 7.7 फीसदी घटकर 2,282.2 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में रिलायंस पावर की आय 2,472.7 करोड़ रुपए रही थी।

साल दर साल आधार पर दूसरी तिमाही में रिलायंस पावर का एबिटडा 1,144.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,189.5 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में रिलायंस पावर का एबिटडा मार्जिन 46.3 फीसदी से बढ़कर 52.1 फीसदी रहा है।

Advertising