रेडक्रॉस: धोखाधड़ी करके इबोला कोष से उड़ाए गए 60 लाख डॉलर

Saturday, Nov 04, 2017 - 08:47 PM (IST)

डकार: रेड क्रॉस के अधिकारियों का कहना है कि पश्चिमी अफ्रीका में इबोला के प्रकोप से लडऩे के लिए बने कोष से संदेहास्पद धोखाधड़ी के कारण 60 लाख डॉलर गायब हो गए हैं। एक मामले में, आंतरिक जांच में बैंक कर्मचारियों और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस (आईएफआरसी) और रेड के्रसेंट सोसाइटियों के पूर्व कर्मचारियों के बीच संभावित मिलीभगत पाई गई है।

बयान में कहा गया है कि इससे 20 लाख डॉलर गायब हुए हैं। अन्य जांचों ने 2014-2016 के दौरान इबोला से प्रभावित दो देशों में संदिग्ध धोखाधड़ी का खुलासा किया है। दुनिया की सबसे खराब महामारी ईबोला के कारण 11,000 से अधिक लोग मारे गए।  

Advertising