चंडीगढ़ की तर्ज पर अब मोहाली में भी बनेगा रैली ग्राऊंड

punjabkesari.in Tuesday, Jan 09, 2018 - 04:34 PM (IST)

मोहाली, (राणा) : पंजाब में कोई भी विवाद हो ज्यादातर धरना देनेे के लिए लोग मोहाली में इक्टठा होते हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ता है। जिसे ध्यान में रखते हुए अब जिला प्रशासन की ओर से शहर आने वाले समय में धरनों और रैलियों से पूरी तरह से मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर चंडीगढ़ की तर्ज पर लांडरां के पास ही रैली ग्राऊंड बनाने की तैयारी की है। जिसके लिए जगह की निशानदेही का काम शुरू हो गया है।

5 एकड़ में बनाया जाएगा रैली ग्राऊंड 
प्रशासन की ओर से लाडरा रोड के पास जो जमीन रैली ग्राऊंड के लिए देखी जा रही है वह लगभग 5 एकड़ की है। इसमें रैली के लिए आने वालों लोगों के लिए वाहनों की पार्किंग भी होगी, इसके अलावा वहां पर सुलभ शौचाल्य का इंतजाम रहेगा। साथ ही ग्राऊंड में एक कवर्ड मंच भी होगा। जहां से वह लोगों को संबोधित कर पाएंगे। इससे लोगों को ट्रैफिक जाम व अन्य मुश्किलों से भी निजात मिलने वाली है। विभिन्न मुलाजिम यूनियनों द्वारा संघर्ष किया जाता है। तो ऐसे में बैरीकेड आदि सड़कों  को लगाकर रोका जाता है। इसी तरह कुछ समय पहले एक हादसा हो गया था। जब रात को एक बाइक सवार बैरिकेड में घुस गया था। हादसे में उसकी टांगे टूट गई थी। वहीं, उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

पुलिस की भी ली जा रही मदद
जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक उनकी तरफ से साइट की निशानदेही के लिए पुलिस की मदद भी ली जा रही है। ताकि पुलिस को भी बाद में स्थिति कंट्रोल में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। वहीं, प्रशासन की कोशिश यह है कि रैली ग्राउंड ऐसी जगह बनाया जाए। जहां से आम जनता की आवाजाही किसी भी तरीके से प्रभावित न हो। जबकि अभी तक मोहाली में फेज-8 दशहरा ग्राऊंड व अंब साहिब के पास संघर्ष करने वाली यूनियन जुटती है। इसके बाद रैली कर चंडीगढ़ की तरफ कूच करते है। चंडीगढ़ सीमा पर पुलिस द्वारा उन्हें रोक लिया जाता है। वहीं, इसके चलते चंडीगढ़ से सीधा आने ट्रैफिक की काफी समस्या आती है। 

सरकारी कामों में भी पड़ती है बाधा
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट  द्वारा कुछ वर्ष पहले आदेश दिए थे कि कोई भी आंदोलनकारी यदि आते हैं, तो दोनों राज्यों द्वारा उन्हें चंडीगढ़ में प्रवेश करने से रोका जाए। ऐसे में जब भी कोई भी यूनियन संघर्ष की राह पर चंडीगढ़ जाने के लिए आती है, तो उसे मोहाली में रोक लिया जाता है। लेकिन ऐसे में शहर की हालत खराब हो जाती है। कई जगह पर जाम की समस्या बन जाती है। लोगों को दिक्कत उठानी पड़ती है। इसके अलावा कई बार आंदोलन कारी दफ्तरों का घेराव कर देते है। जिससे सारा काम ही ठप हो जाता है। साथ ही सरकार का समय व पैसे दोनों का नुक्सान होता है। ऐसे में सरकार की तरफ से जिला स्तर के अधिकारियों को आदेश दिए गए थे कि कोई ऐसी जगह की निशानदेही की जाए। जहां पर आसानी से रैली ग्राऊंड स्थापित किया सके। साथ ही बाहर से आकर ही आंदोलन कारी निकल जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News