घरों के बाहर से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले चोर गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Dec 12, 2017 - 06:25 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज): घरों के ताले तोड़कर सामान चोरी कर दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो चोरों को क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग जगह पर नाके लगाकर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनीमाजरा की इंदिरा कालोनी निवासी संजीव उर्फ संजू और जीरकपुर, नजदीक ढकौली की पीर बाबा सुषमा सोसायटी निवासी रणजीत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी के आठ दोपहिया वाहन और तीन घरों से चोरी किया गया सामान बरामद किया है। क्राइम ब्रांच ने पकड़े गए दोनों आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

 

डी.एस.पी. क्राइम ने बताया कि छह दिसम्बर को सूचना मिली थी कि घरों के बाहर से दोपहिया वाहन चोरी करने वाला युवक किशनगढ़ में वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने किशनगढ़ के नजदीक पावर हाऊस के पास नाका लगाकर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी इंदिरा कालोनी निवासी संजीव की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के पांच दोपहिया वाहन बरामद किए। इनमें दो केस सैक्टर-17, सैक्टर-11, आई.टी. पार्क व मनीमाजरा पुलिस स्टेशन में एक-एक केस दर्ज था। पुलिस ने बताया कि संजीव बाइक चलाने के लिए चोरी करता था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। इसके बाद पुलिस ने 9 दिसम्बर को घरों से सामान चोरी करने और दोपहिया वाहन चोरी करने वाले जीरकपुर निवासी रणजीत कुमार को डड्डूमाजरा मोटर मार्कीट के पास नाका लगाकर दबोच लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी के तीन दोपहिया वाहन बरामद किए। इसके अलावा तीन मकानों से चोरी के केस सुलझाए हैं। इनमें चार केस सैक्टर-39 थाने के और दो केस सैक्टर-26 थाने के शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि रणजीत सिंह नशे का आदी है। आरोपी पर इससे पहले भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News