चंडीगढ़ पुलिस ने खुले में जाम टकराते 7 लोग किए गिरफ्तार

Thursday, Jan 18, 2018 - 07:48 PM (IST)

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस ने खुले में जाम टकराते 7 लोगों को गिरफ्तार किया। यूटी पुलिस नेशहर के अलग-अलग हिस्सों में वीरवार को एक सर्च अभियान के दौरान इन लोगों को गिरफ्तार किया। मामले में संबंधित थाना पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ पंजाब पुलिस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सेक्टर-3 में 2, सेक्टर-11 में 2, सेक्टर-17 में 1, इंडस्ट्रीयल एरिया में 1 और सेक्टर-31 पुलिस स्टेशन में 1 मामला दर्ज किया है। हालांकि पुलिस ने पकड़े गए लोगों को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया है। पुलिस इस तरह के सर्च अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। ताकि खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ रोक लग सके।
 

Advertising