शनिवार को क्यों फोन नहीं उठाती इवांका,  जानें पर्सनल लाइफ के खास सीक्रेट ( देखें तस्वीरें)

Wednesday, Nov 29, 2017 - 02:21 PM (IST)

वॉशिंगटनः ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट में शामिल होने भारत दौरे पर हैदराबाद आई अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप  खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी हर बात पर भारतीयों की नजर है। यहां तक कि उनकी पर्सनल लाईफ से जुड़ी बातों को जानने के लिए लोग उत्सुक हैं।

इवांका दुनिया भर में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए अपनी अलग पहचान रखती हैं। वे प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच जितना खुलकर बोलती हैं, इसके ठीक विपरीत अपनी पर्सनल लाइफ सीक्रेट रखना पसंद करती हैं।  

बिज़नेस इनसाइडर के अनुसार, इवांका अपनी दिनचर्या में कुछ ऐसे काम रोज करती हैं, जिनसे उन्हें आगे बढ़ने की ऊर्जा मिलती है। इनमें से एक  है रोजाना 20 मिनट ध्यान करना। 

इवांका के दिन की शुरुआत रोज सुबह 8 बजे होती है।   जिम के बाद कभी-कभी पति के साथ जॉगिंग पर जाती हैं। इसके बाद  एक ग्लास नींबू पानी या कॉफ़ी लेती हैं।

अमरीकी अखबार न्यूयॉर्क पोस्ट, द वॉल स्ट्रीट जर्नल और न्यूयॉर्क टाइम्स वे रोजाना पढ़ती हैं।  इवांका के तीन बच्चे हैं जिनसे जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज का ख्याल खुद इवांका ही रखती हैं।

घर के बाद इवांका  व्हाइट हाउस पहुंचकर काम की शुरुआत करती है। इवांका अपने पिता और अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एडवाइजर हैं और इसके लिए वे कोई सैलरी नहीं लेती हैं।

ऑफिस से लौटने के बाद वे वाइन पीना पसंद करती हैं और पास्ता खाते हुए  'रियल हाउसवाइफ' नाम का टीवी शो देखती हैं। इवांका कभी शनिवार को फोन नहीं उठाती हैं और पूरा दिन परिवार को देती हैं।

मॉर्निंग रूटीन के मुताबिक, उनके सोने का समय 11 बजे है, लेकिन अक्सर वे लेट हो जाती हैं। वहीं, अपने ईमेल वे रात को चैक करती हैं और उनके जवाब भी रात को ही देती हैं।

Advertising