महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने वाले पादरी को जेल

Wednesday, Dec 20, 2017 - 05:49 PM (IST)

सिंगापुर : सिंगापुर की एक अदालत ने महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने पर एक पादरी को आठ सप्ताह जेल की सजा सुनाई है।

‘स्टेट्स टाइम्स’ ने खबर दी कि सिंगापुर के इम्मानुअल मिशन चर्च में काम करने वाले कोरियाई पादरी जो हांग जुन (33) ने एक महिला के अपमान से जुड़े पांच आरोपों में दोष कबूल किया है। उसे सजा सुनाते समय उसके खिलाफ इसी तरह के अपराध के 7 आरोपों पर भी विचार किया गया।  

अदालत को बताया गया कि उसके पास 127 अश्लील फिल्में हैं। उसने महिलाओं की अश्लील फिल्में अलग अलग मौकों पर बनाईं।

Advertising