महिलाओं के लिए नर्क से कम नहीं पाकिस्तान

punjabkesari.in Saturday, Dec 02, 2017 - 08:13 PM (IST)

इस्लामाबाद: दुनिया के लिए आतंक का खतरा बना पाकिस्तान केवल दूसरों के लिए ही नहीं अपनों के लिए भी किसी नर्क से कम नहीं है। महिला, शांति और सुरक्षा सूचकांक की हाल ही में जारी रैंकिंग के अनुसार, पाकिस्तान महिलाओं के लिए रहने के लिए चौथा सबसे खतरनाक देश है।

डॉन ने जॉर्जटाउन जॉर्जटाउन इंस्टीट्यूट फॉर वूमेन, पीस एंड सिक्यूरिटी और पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ओस्लो द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, 153 देशों के सर्वेक्षण में  पाकिस्तान महिलाओं के न्याय और सुरक्षा के मामले में 150 पर सबसे निचले स्थान पर है।

दूसरे शब्दों में कहें तो पाकिस्तान में दुनिया के मुकाबले महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा भेदभाव होता है। साथ ही महिलाओं के वित्तीय भागेदारी में भी सबसे कम है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में महिलाएं केवल पांच साल तक पढ़ सकती हैं।

महिलाओं के लिए सबसे बुरे देश-
1. सीरिया और अफगानिस्तान
2. यमन
3. पाकिस्तान
4. सेंट्रल
5. अफ्रीकी गणराज्य
6. कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य
7. इराक
8. माली


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News